Big revelation in 4 year old robbery case

Yamunanagar : 4 साल पुराने लूट मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, दोनों पर 24 मामले दर्ज

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

यमुनानगर सीआईए-1 को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 4 साल पहले लूट के मामले को सुलझाया है। पूछताछ से पता चला है, दोनों आरोपियों पर 24 मुकदमें पहले ही दर्ज है।

यमुनानगर सीआईए-1 की टीम ने 4 साल पहले हुई लूट के मामले का खुलासा किया है। टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पहले भी काफी मामले दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीआईए-1 इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि हमीदा हेड पर दो युवक वारदात के फिराक में घूम रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान शक्ति विहार कॉलोनी निवासी पंकज उर्फ जोनी और पुराना हमीदा निवासी महरूफ हसन के नाम से हुई। आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने ट्रक ड्राइवर से लूट के मामले का खुलासा किया और यह वारदात 4 साल पहले की गई थी। आरोपी पंकज पर पहले करीब आठ मामले विभिन्न धाराओं के दर्ज है जबकि महरूफ पर 16 मामले दर्ज है जो कोर्ट में विचार दिन है।

इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी वेद प्रकाश ट्रक लेकर 14 सितंबर 2020 यमुनानगर गाड़ी लोड करने के लिए आया था। रात को वह शादीपुर रोड पर फायर ब्रिगेड दफ्तर के पास सड़क किनारे गाड़ी लगाकर सो गया दोनों युवक रात को आए और उन्होंने ट्रक के शीशे तोड़कर ड्राइवर पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसके पास से 85 हजार की लूटकर मौके से फरार हो गए थे। इस मामले का खुलासा टीम द्वारा किया गया है।

Whatsapp Channel Join