BJP State President Nayab Saini's counterattack

AAP Rajya Sabha सांसद राघव के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का पलटवार, Congress से भी ज्यादा भ्रष्टाचारी आप पार्टी

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

कुरुक्षेत्र : आप राज्यसभा सांसद राघव द्वारा दिए गए बयान 18 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच आगामी मुकाबलों के नतीजों का रुख तय करेगा। इस बयान पर पलटवार करते हुए बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी निकली जो लोग मंच से खड़े होकर बोलते थे, मैं सबसे बड़ा ईमानदार और मेरी पार्टी बड़ी ईमानदार है, वह कांग्रेस से भी ज्यादा भ्रष्टाचारी निकली और दौड़ करके आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से हाथ मिलाने का काम किया, क्योंकि जब भ्रष्टाचार को भ्रष्टाचार का साथ मिलता है, तो दोनों खुश होते हैं और आम आदमी देख रहा है।

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर बोले नायब सैनी कहा लोगों के अंदर राम मंदिर को लेकर काफी उत्साह है। लोग स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, घर घर जाकर भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दे रहे हैं। हमारी माताएं- बहने कलश यात्राएं निकाल रही है, कीर्तन चल रहे हैं और मेरी भी अपील है प्रधानमंत्री ने भी अपील किया है कि हम जो हमारे वार्ड में जो हमारे गांव में जो भी हमारे धार्मिक स्थल है, मंदिर है, गुरुद्वारा है, उसकी सफाई करें और उसको लाइट से सजाए यह दीपावली का प्रावधान है।

Screenshot 1732

तंवर के भाजपा में आने पर दरवाजे खुले है

Whatsapp Channel Join

राम मंदिर के अधूरे निर्माण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी चुप्पी साधते हुए नजर आए। लोकसभा चुनाव लड़ने पर बोले नायब सैनी कहां पार्लियामेंट्री बोर्ड अगर लड़ेगा, तो लड़ेंगे यह फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड के हाथ में है। अशोक तंवर के भाजपा में आने वाली चर्चा पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी के अंदर दरवाजे खुले हैं, कोई भी व्यक्ति आएगा, उसका स्वागत है।

Screenshot 1730

कार्यकर्ताओं को सिखाए चुनाव के गुर

आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कुरुक्षेत्र भाजपा कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के गुर भी सिखाए और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं भी बताई।

Screenshot 1731