education minister

Yamunanagar : राहुल गांधी की सुरक्षा पर बोले कैबिनेट मंत्री Kanwarpal Gurjar, कहा – राहुल गांधी कभी जनता के बीच अचानक चले जाते हैं कभी अजीब व्यवहार करते हैं

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने राहुल गांधी को लेकर फिर से सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा चूक के सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी अचानक ऐसा व्यवहार कर जाते हैं जिससे उन पर सवाल उठाते हैं। कंवरपाल गुर्जर ने पटवारियों की हड़ताल और इंडिया गठबंधन को लेकर भी प्रतिक्रिया जाहिर की।

इन दिनों कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी असम में न्याय यात्रा कर रहे है। राहुल की न्याय यात्रा फिर से सुर्खियों में है। हाल ही में राहुल गांधी के काफिले पर जो हमला हुआ था उसको लेकर कांग्रेस काफी गंभीर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर खत लिखा है। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने करारा जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी अचानक जनता के बीच चले जाते हैं कभी अजीब व्यवहार करने लग जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है राहुल गांधी को पूरी सुरक्षा दी गई है। राहुल गांधी ने तो यह भी कहा था कि उन्हें मंदिर में जाने से भी रोका जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने इंडिया गठबंधन को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का भी एक हो ही नहीं सकता ना उनकी विचारधारा ऐसी है और ना ही जनता इन्हें पसंद कर रही है। इनकी आपस में ही लड़ाई है। कंवरपाल गुर्जर ने पटवारीयों की हड़ताल को लेकर भी बड़ा ही अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस मसले पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जल्द ही कोई हल निकालेंगे।