27 Jan 2024 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 27 जनवरी 2023🌷

🌹 दिन – शनिवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शिशिर🌷

🌹 मास – षौढ़🌷

🌹 तिथि – प्रतिपदा🌷 

🌹 नक्षत्र – आर्द्रा🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – ब्रह्मा🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 7:21 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:54 पर🌷

🌹 प्रथम करण – बालवा🌷

🌹 द्वितीय करण – कौवाला🌷

🌹 दिशाशूल- उत्तर🌷

🌹 चंद्रराशि – मिथुन🌷

🌹 सूर्यराशि – धनु🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 249

आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के जो लोग ब्यूटी पार्लर का काम करते हैं उनको आज बड़ा मुनाफा होने वाला है । कला से जुड़े लोग आज सोशल मीडिया के जरिये अपनी स्किल को सुधारने में बिजी रहेंगे, जो छात्र विज्ञान की फील्ड से जुड़े हैं उन्हें आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। शाम को परिवार के साथ डिनर का आनंद लेंगे।  

image 248

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 250

आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज सोशल मीडिया पर कुछ अंजान लोगों से आपकी बात होगी, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा । साथ ही भाई से बिगड़े हुए रिश्ते मजबूत बनेगें। पत्रकारिता कर रहे लोगों की तारीफ होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग बैंक में जॉब करते हैं उनका काम समय से पहले पूरा हो जायेगा।

image 248

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 251

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर हैं आज उनके दिमाग में कुछ नए और अच्छे डिजाइन आएंगे, जो लोग एक्टिंग फील्ड से हैं आज वह अपने फैंस को एंटरटेन करेंगे, समाज में आपकी प्रशंसा भी होग। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

image 248

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 252

दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम घर के किसी बड़े के द्वारा पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर हैं, उन्हें आज नई अपॉर्चुनिटी मिलने के योग है। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी और जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगे ।

image 248

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 253

आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा और सिनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा जो व्यक्ति राजनीति में है उनका समाज में नाम बढ़ेगा, लोग आपसे प्रेरणा लेंगे, जिन लोगों की किराने की दुकान है उन्हें आज आर्थिक लाभ होगा । लवमेट आज आपनी लड़ाई खत्म कर नई शुरुआत करेंगें ।

image 248

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 254

कारोबार में लंबे समय से चलती आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । आज बच्चे अपनी माता से कुछ अच्छा सीख सकते हैं, जो भविष्य में उनके बहुत काम आएगा । इस राशि के नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है।

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 255

आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जो व्यक्ति कपड़े का बिज़नेस करते हैं उन्हें उम्मीद से अधिक फायदा होगा, काम की गति बढ़ेगी। आज आपको कोई धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का बिज़नेस करते हैं उन्हें अच्छी डील मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगो को आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, बॉस आपकी तारीफ भी करेंगे ।

image 248

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 256

आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के जिन लोगों की मेडिकल स्टोर की दुकान है उन्हें आज मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चों की खिलखिलाहट से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने में आप को राहत महसूस होगी। आज किसी रिश्तेदार से फोन पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

image 248

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 257

आपका का दिन सामान्य रहने वाला है। सोशल मीडिया के सहारे आप सामाजिक कार्यों में मदद करेंगे । इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब कर रहे हैं वे अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे । करोबार में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में किसी अच्छे वकील से राय लेना फायदेमंद रहेगा

image 248

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 258

दिन उत्साह से भरा रहने वाला है । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। इस राशि वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। ऑफिस के सहकर्मी आपको अन्य दिन की अपेक्षा अधिक समझेगें और आपके कार्यों में आपकी सहायता करेंगे । इस राशि के जो लोग फोटोग्राफर हैं आज उनको अपनी स्किल्स को और अच्छा करने का मौका मिलेगा।

image 248

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 259

दिन सुनहरा रहने वाला है जो पैसा काफी दिनों से फसा हुआ था आज आपको मिल जाएगा। घर के किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी । इस राशि के बिल्डर को अपनी मेहनत का फायदा जरूर मिलेगा। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है । 

image 248

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 260

आज पूरा दिन मुस्कान से खिला रहेगा। आज आपको मन मुताबिक फल प्राप्त होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे, प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र कॉमर्स की फील्ड से हैं आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। ध्यान लगाकर पढ़ाई करें, सफलता प्राप्त होगी। महिलाएं आज अपने चेहरे का ख्याल रखने में ज्यादा बिजी रहेंगी। 

image 248

🎍(पं. देव नारायण उपाध्याय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्री स्वयंभू प्रकटेश्वर प्राचीन हनुमान मंदिर पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏