Police arrested four accused in the case of murder

Sonipat : Baroda में गोलियां मारकर किसान की हत्या मामले में 4 आरोपी Arrested

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

गोहाना में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं कल गांव बरोदा में कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की सीआईए गोहाना टीम ने इस हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आज गोहाना के एसीपी ने प्रेसवार्ता कर हत्या के पीछे कारणों का खुलासा किया है।

एसीपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि कल गोहाना पुलिस को एक सूचना मिली थी कि गांव ठस्का में एक युवक गन पॉइंट पर बाइक छीनी गई है। इसी सूचना पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी तो गांव बरोदा में इन्हीं चारों द्वारा गांव बरोदा में रमेश नामक शख्स की पांच गोलियां मार कर हत्या की। पुलिस ने चारों के गिरफ्तार किया। शुरुवाती पूछताछ में पता चला है कि मृतक की एक आरोपी से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी के रंजिश के चलते हत्या का कारण पता चला है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में तीन आरोपी सुमित, मोहित कुश गांव बरोदा जबकि एक सचिन आरोपी गांव आहुलाना का रहने वाला है। इनके खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के सहित हत्या की धारा के तहत कार्यवाही की गई है।

कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड किया जाएगा। पूछताछ में रमेश की हत्या की वारदात भी कबूल की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। वारदात को कैसे अंजाम दिया गया है, इसको लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार मोहित कुख्यात बदमाश है। उस पर पहले भी मर्डर का केस दर्ज हुआ है, उस फिलहाल 8 केस दर्ज हैं।

Whatsapp Channel Join