टीवी और फ़िल्मों में काम करने वाले यश टोंक को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। एक्टिंग को अदाकारी से करना ही उनकी कला की पहचान है। यश प्रसिद्ध टीवी अभिनेता और एक फिल्म स्टार हैं।
सलमान खान की ‘जय हो’ और ‘रॉकी हैंडसम’ जैसी अन्य कई सुपरहिट फिल्मों में यश बेहतरीन भूमिका निभा चुके हैं।यश को यह सब उनकी कड़ी मेहनत से मिला है।
यश टोंक का प्रारंभिक जीवन
यश टोंक एक हिंदू मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के टोंक गांव में 30 अक्टूबर, 1971 को हुआ।
यश के पिता हरियाणा कृषि विश्वविधालय, हिसार में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। यश अपने माता-पिता के साथ उनके गृहनगर हिसार में रहते थे। वर्तमान समय में यश मुंबई, महाराष्ट्र में रहते हैं।
यश की शिक्षा
यश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिसार के कैम्पस स्कूल से प्राप्त की। स्नातक की शिक्षा यश ने श्री अरबिंदो कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से प्राप्त की। यश ने कॉलेज में पढ़ाई के समय से गंभीर मॉडलिंग में आने की तीव्र इच्छा विकसित हुई।
उन्होंने पढ़ाई के साथ कॉलेज में कुछ फैशन शो किये। उनके माता-पिता ने भी उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित किया। अच्छी मॉडलिंग के कारण उन्हें मुंबई में मॉडलिंग असाइनमेंट मिले। जिसके बाद यश अपने जीवन में आगे बढ़ते चले गए।
‘जय-जय शिव शंकर’ गाने से मिला पहला ब्रेक
यश को एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला ब्रेक मारिया गोरेटी के गाने ‘जय-जय शिव शंकर’ की वीडियो से मिला। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें अपना पहला टीवी सीरियल ‘ज़स्ट मोहब्बत’ मिल गया।
सीरियल कहीं किसी रोज़ में तीन भूमिकाएं करने के बाद यश मशहूर हो गए। इसके बाद यश टीवी के सबसे बड़े डेली सोप सास भी कभी बहू थी का हिस्सा बने।
फिल्मों में दिखाई अपनी एक्टिंग की प्रतिभा
यश टोंक एक प्रसिद्ध फिल्मकार हैं। यश ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बालाजी प्रोडक्शन हाउस के स्वामित्व से की थी। उन्होंने एकता कपूर की फिल्म ‘कुछ तो है’ में मुख्य रोल अदा किया। इसके बाद उन्होंने फ़िरोज़ खान की ‘जानशीन’ साइन की और एक के बाद एक फिल्म करते चले गए।

वर्ष 2003 में आई उनकी फिल्म इश्क विश्क से उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। सलमान खान की जय हो जैसी फिल्मों में यश ने सहायक कलाकार की भूमिका बेहद अच्छे से निभाई है।
सहकलाकार गौरी यादव से की शादी
कहीं किसी रोज़ धारावाहिक की सहकलाकार गौरी यादव के साथ यश टोंक शादी के बंधन में बंध गए।इसके बाद दोनों की जोड़ी टीवी पर डांस रियल्टी शो नच बलिये सीजन 2 में एक साथ नजर आ चुकी हैं। यश और गौरी की दो बेटियां परी और मायरा हैं।

हरियाणा को नए रूप में परिभाषित करती है यश की फिल्म हरियाणा
संदीप बसवाना के निर्देशन में बनी फिल्म हरियाणा से यश टोंक ने हरियाणवी सिनेमा में लंबे समय के बाद वापसी की है। इस फिल्म द्वारा पारिवारिक कहानी में नयापन दर्शाया गया है।
हरियाणा के गांवों की झलक को दिखाते हुए इस फिल्म में भाइयों के आपसी प्यार को बेहद ही खूबसूरत ढंग से दर्शाया गया है।
| पेशा | अभिनेता |
| नाम | यश टोंक |
| जन्म | 30 अक्टूबर, 1971 सोनीपत, हरियाणा |
| पत्नी | गौरी टोंक |
| बेटी | परी (बड़ी) मायरा(छोटी) |

