गोहाना में रिलायंस कंपनी द्वारा किसानों के प्रीमियम वापस लौटने के विरोध में अब मिनी सचिवालय पर धरने का दूसरा दिन है। जहां मिनी सचिवालय पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और कृषि सलाहकार अमरजीत सिंह मान का पोस्टर मुख्य गेट पर लटकाया गया है। उनके फोटो पर जूतों की माला भी पहनाई गई है। वहीं किसानों ने फोटो पर जूतों की भी बरसात की। किसानों का कहना है कि प्रतिदिन यहां पर आने वाले किसान उनकी फोटो पर जूते मारेंगे। किसानों ने आरोप लगाया है कि दो महीने की समय सीमा के स्थान पर पॉलिसी को 3 साल बाद रद्द करके किसानों का प्रीमियम वापस लौटा दिया है और किसानों को कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया है।
रिलायंस कंपनी द्वारा किसानों की पॉलिसी में गड़बड़ को लेकर लगातार किसान गोहाना में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे पहले भी कई बार जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रख चुके है। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जानकारी के मुताबिक के रवि की फसल का बीमा 31 जुलाई तक होता है और 30 सितंबर तक ही रद्द किया जा सकता है। लेकिन कंपनी की लापरवाही और मनमानी के चलते 3 साल बाद 2021 और 2022 के किसानों के बीमे रद्द किए गए है। कंपनी ने किसानों को मुआवजा देने की बजाय उनके प्रीमियम वापस लौटा दिए हैं। कंपनी ने किसानों को ख्वाजा दिए बिना पॉलिसी रद्द कर दी है और अब कंपनी किसानों को ठेका दिखा रही है। उनका कहना है कि जिन किसानों की फैसले खराब नहीं हुई थी कंपनी उनका बीमा भी डकार गई है और अब पूरे प्रदेश स्तर पर आंदोलन को तेज करने की भी बात कही गई है।