Married woman sacrificed for dowry

Karnal : दहेज की बलि चढ़ी एक ओर विवाहिता, मायके पक्ष का ससुराल पक्ष पर आरोप, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

करनाल बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा मैं आए दिन दहेज के केस आते रहते है। प्रतिदिन हजारों बेटियां दहेज की बलि चढ़ती है। ऐसा ही एक मामला करनाल शहर के इंद्री के गांव ब्याना से आया है। जहां रादौर की बेटी ने ससुराल वालों के अत्याचारों से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं मायके पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी को उन्होंने मारा है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। लड़की वालों की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ दहेज व हत्या का केस दर्ज कर ससुराल पक्ष के लोगों को हिरास्त में लिया गया।

दहेज की बलि चढ़ी काजल रादौर से ब्याना डेड साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक 3 महीने की लड़की भी है। लड़की के घर वालों का कहना है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज को लेकर तंग करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक मांगने के आरोप लगाए है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया और आज पोस्टमार्टम के बाद शव लड़की वालों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।