rain

Haryana में बारिश के साथ इन जिलों में गिरे ओले, मौसम विभाग का ऑरेंड अलर्ट

चंडीगढ़ पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा में पूरी जनवरी कड़ाके की ठंड करने के बाद अब मौसम में बदलाव हुआ है। कल सुबह कई जिलों में हल्की बारिश हुई और आज भी वहां बारिश जारी है। मौसम विभाग ने इस पर ध्यान देते हुए 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 फरवरी को धुंध गहराने के आसार हैं। 3-4 फरवरी को फिर से बारिश हो सकती है। इस बदलते मौसम से दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो रही है। पिछले 14 साल में जनवरी के दिन सबसे ठंडे रहे हैं। 8 साल में सबसे कम बारिश भी हुई है।

2016 के बाद यह सबसे कम बारिश का महीना है, जब जनवरी में इतनी कम बारिश हो रही है। दिसंबर 2023 में भी 2.8 मिमी बारिश हुई थी, जिससे 54% की कमी आई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 फरवरी को फिर से बारिश हो सकती है। इस बारिश और ठंड से हरियाणा के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि फसलों को लाभ हो सकता है। सरसों और गेहूं की फसल को इससे फायदा हो सकता है, क्योंकि पिछले 2 महीने से बारिश नहीं हुई है और जनवरी में सूखा रहा है। जनवरी में 2016 से पहले प्रदेश में सामान्य से 99% कम बरसात हुई थी। 2006 में 2.4 एमएम, 2007 में 0.5 एमएम, 2008 में 2.2 और 2009 में 3.9 और 2011 में 0.8 एमएम बरसात हुई थी। हवाओं में तेज़ी से बदलाव की संभावना है।

2024 1image 13 16 131616225rain

9 साल का टूटा रिकॉर्ड

Whatsapp Channel Join

मौसम के इस बदलाव के कारण हरियाणा में नौ साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इश बार दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जबकि आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। इससे साल 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी। जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विषेषज्ञों का कहना है कि 2011 के बाद यह पहली बार है जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।

ठंड से मिलेगी राहत

untitled design 2023 11 26t063142 1700960528

राज्य में दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड अब लोगों को राहत मिलना शुरु हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। मंगलवार को भी कई इलाकों में अच्छी धूप खिली। हालांकि महेंद्रगढ़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। रात के पारे में कोई बदलाव नहीं है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। बहादुरगढ़ में विजिबिलिटी महज 10 मीटर करीब है। चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और साथ ही 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है।