Rahul Gandhi met Kalpana Soren

Rahul Gandhi ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren से की मुलाकात, बोलें नफरत हारेगी और इंडिया जीतेगा

देश पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गिरफ्तार किए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से रांची में मुलाकात की। राहुल गांधी और कल्पना सोरेन की मुलाकात हेमंत सोरेन के आवास पर हुई है। कांग्रेस ने एक्स पर इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए कहा कि हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे और जनता की आवाज बुलंद करेंगे। नफरत हारेगी और इंडिया जीतेगा।

गौरतलब है कि झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले। सत्तारूढ़ गठबंधन के जिन तीन विधायकों सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम और चमरा लिंडा को नाराज बताया जा रहा था, उन्होंने भी सरकार के पक्ष में वोट किया। वहीं फ्लोर टेस्ट में सफलता के बाद कांग्रेस का कहना है कि झारखंड ने तानाशाह के घमंड को तोड़ दिया। यह इंडिया और जनता की जीत हुई है। इंडिया गठबंधन की सरकार ने आज विधानसभा में विश्वासमत पास कर लिया है।

कल्पना सोरेन

बता दें कि करीब 6 दिन पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी चल रही थी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस बात का दावा करते हुए कहा था कि हेमंत ने अपने सभी सहयोगी विधायकों को सामान और बैग के साथ रांची बुलाया है। हेमंत सड़क मार्ग के जरिए रांची पहुंचेंगे और कल्पना के नाम की घोषणा करेंगे।

Whatsapp Channel Join

कल्पना सोरेन 2

भाजपा के इस दावे के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई थी। इन दावों ने 27 साल पुराने बिहार की राजनीतिक और ताजपोशी को याद दिला दिया था। उस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी पर तलवार लटकी थी तो उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाने के लिए अपनी पत्नी राबड़ी देवी को नया मुख्यमंत्री बनाकर बिहार के लोगों को चौंकाने का काम किया था।

कल्पना सोरेन 3

वहीं हेमंत सोरेन ने झारखंड को चौंकाते हुए चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री घोषित किया था। झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की ओर से विश्वास मत का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले। इससे पहले चंपई ने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था।

कल्पना सोरेन 4 1

झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा में भाषण के दौरान हेमंत सोरेन ने सख्त लहजे में कहा कि देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल रहा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जमीन हड़पने का कागज दिखा दीजिए, वह राजनीति तो दूर झारखंड भी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

हेमंत सोरेन 3 1

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि 31 जनवरी की रात काली रात रही। देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है। 31 जनवरी की रात को देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री या किसी भी व्यक्ति के साथ राजभवन के अंदर गिरफ्तारी हुई है। मेरे संज्ञान में नहीं है कि ऐसा पहले कभी हुआ है। हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसी घटना मेरे संज्ञान में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे लगता है कि इस घटना को अंजाम देने में राजभवन भी शामिल रहा है।

हेमंत सोरेन 2 2

उन्होंने कहा बड़ी सुनियोजित तरीके से वर्ष 2022 से पटकथा लिखी जा रही थी। 31 जनवरी को पकवान पकने की कोशिश बड़े सुनियोजित तरीके से अपनी गिरफ्त में लिया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे जेल की सलाखों के अंदर डालकर यह अपने मंसूबे में सफल हो जाएंगे, लेकिन यह झारखंड है। जो अरबों रुपये का गबन कर विदेशों में बैठे हैं, वह बेगुनाह हैं। 8.50 एकड़ जमीन हेमंत सोरेन के नाम पर है। मैं आंसू नहीं बहाउंगा। सही समय के लिए बचाकर रखूंगा। एक-एक सवालों का जवाब, षड़यंत्र का जवाब बड़े माकूल तरीके से दिया जाएगा। पूरे देश में एसटी-एससी सुरक्षित नहीं है। विशेषकर झारखंड की खनिज संपदा पर लोगों की गिद्ध नजर है।