ED's big action against AAP

Delhi में AAP के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन : CM केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी और MP ND Gupta सहित 12 नेताओं के ठिकानों पर छापा, आतिशी का आरोप हर जांच में घोटाला

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 12 से अधिक ठिकानों पर रेड चल रही है। ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार और आप सांसद एनडी गुप्ता के घर पर सहित पार्टी नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ के यहां भी छापेमारी की जा रही है। दिल्ली आप सरकार में मंत्री आतिशी की पत्रकारवार्ता से ठीक पहले यह छापेमारी की गई है। बता दें कि आतिशी ईडी को लेकर पत्रकारवार्ता करने वाली थी।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मनी लॉन्ड्रिंग के​​ किस मामले में ईडी ने रेड की गई है। ईडी की कार्रवाई के दौरान दिल्ली आप सरकार की मंत्री आतिशी ने पत्रकारवार्ता करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। आतिशी का कहना है कि यह क्या हो रहा है? भाजपा हमें दबाना चाहती है, ​​लेकिन वह प्रधानमंत्री ने कहना चाहती हैं कि हम डरने वाले नहीं हैं। आतिशी का कहना है कि घोटाला हमने नहीं किया, बल्कि ईडी की जांच में ही घोटाला है।

आप मंत्री आतिशी

आतिशी का आरोप है कि ईडी ने शराब नीति मामले में गवाहों के बयानों में फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने दावा किया है कि शराब घोटाले में ईडी की जांच के बाद सभी ऑडियो और फुटेज डिलीट कर दिए गए। उनका आरोप है कि जिनसे भी बयान लिए गए है, उनसे ऐसा दबाव में करवाया गया है। आतिशी ने सवाल करते हुए कहा कि आखिर ईडी ऑडियो डिलीट करके किसे बचाना चाह रही है। साथ ही आपने देश-कोर्ट के सामने जितने सवाल-जवाब किए हैं, उनमें से कितने के ऑडियो आपके पास मौजूद हैं।

Whatsapp Channel Join

आतिशी

आप मंत्री आतिशी का कहना है कि इस देश में पुलिस के द्वारा और इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा डराने धमकाने से रोकने के लिए कोर्ट ने ऑर्डर दिया था। इसमें कहा गया था कि इन्वेस्टिगेशन सीसीटीवी की निगरानी में जांच करनी होती है। यह जजमेंट ईडी पर भी लागू होता है।

ईडी केजरीवाल

डेमोक्रेसी का मर्डर है: संजय राउत वहीं शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि ये भी डेमोक्रेसी का मर्डर है। यदि देश में सरकार के खिलाफ कोई बात करता है तो उसके घर ईडी पहुंच जाती है। डेमोक्रेसी का मर्डर सिर्फ चंडीगढ़ में नहीं हुआ, पूरे देश में हुआ है। महाराष्ट्र और झारखंड में भी हुआ। सुप्रीम कोर्ट डेमोक्रेसी की हत्या की बात करती है, लेकिन डेमोक्रेसी बचाने के लिए कुछ नहीं कहती।