Valentine Week List 2024 : क्या है वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे का राज? जानिए पूरी कहानी

देश बड़ी ख़बर मनोरंजन हरियाणा

ढाई अक्षर का शब्द प्यार ताकत इतनी कि बंटी हुई दुनिया को एक इकाई बना दें। किसी को मैं से तुम बना दें यानी उसकी शख्सियत को ही पूरी बदल दें। वहीं प्यार जिसे ना सरहदें रोक पाई ना मजहब की दीवारें इसके मुक्कमल होने के बीच आ पाई। उसी प्यार के महीने का मोहब्बत वाला सप्ताह आ चुका है। लैला-मजनूं, रोमियो जूलियट, हीर-रांझे जैसे प्यार करने वालों का हफ्ता जिन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया लेकिन अपनी मोहब्बत को कुर्बान नहीं होने दिया। फरवरी प्यार का महीना है। इस महीने में ठंडी हवाओं के साथ रोमांस घुला होता है क्योंकि फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

रोम के पादरी सेंट वैलेंटाइन ने प्यार की पैरवी करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था, जिसके बाद उनकी याद में वैलेंटाइन डे प्यार के दिन के रूप में मनाया जाने लगा। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाते हैं। इसी दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी दी गई थी। मरने से पहले जेलर की नेत्रहीन बेटी को वह अपनी आंखें दान कर गए थे, यानी दुनिया को अलविदा करते वक्त भी वह प्यार का पैगाम दे गए। हालांकि प्यार के लिए एक दिन काफी नहीं, इसलिए आशिकों ने पूरा सप्ताह ही प्यार के नाम कर दिया। वैलेंटाइन डे से एक हफ्ते पहले से मोहब्बत का उत्सव शुरू हो जाता है। सप्ताह भर मनाए जाने वाले प्यार के दिनों को वैलेंटाइन वीक कहते है। जिसका हर दिन प्यार को बढ़ावा देने, क्रश से मोहब्बत का इजहार करने और रिश्ते को अधिक मजबूत करने का मौका देता है। वैलेंटाइन वीक की डेट शीट आ गई है। फरवरी में कब से वैलेंटाइन वीक शुरु हो रहा है।

7 फरवरी को रोज डे

Whatsapp Channel Join

BeFunky collage 75

वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन 7 फरवरी से शुरु होता है। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। प्यार भरे सप्ताह की शुरुआत गुलाब की महक और खूबसूरती के साथ होती है। आशिक अपने साथी को लाल गुलाब देकर प्यार को जाहिर करता है। गुलाब के रंग आपकी भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं। रोज डे पर दोस्त, क्रश और दुश्मनों तक को अलग-अलग रंगों के गुलाब देकर दिल की बात कह सकते हैं।

8 फरवरी प्रपोज डे

valentine week3 2018028652

मोहब्बत के सप्ताह का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाते हैं। ये इजहार-ए-मोहब्बत का दिन है, जिसमें आप जिसे पसंद करते हैं, उससे दिल की बात कह सकते हैं। किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर को खास तरह से प्रपोज करके रिश्ते को और अधिक मजबूत और पहले से भी ज्यादा एक्साइटेड बना सकते हैं।

9 फरवरी चॉकलेट डे

Chocolate Day 2020 Hindi Shayari Best Chocolate Day 2020 Hindi Shayari Images Chocolate Day Wallpaper

रिश्ते में प्यार मिठास की तरह हमेशा घुला रहे, इसके लिए वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाते हैं। इस दिन कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास लाने की कोशिश करते हैं।

10 फरवरी टेडी डे

images

टेडी की तरह ही दिल भी नाजुक होता है। कोमल दिल बच्चे की तरह होता है। बच्चे को एक टेडी आसानी से खुश कर सकता है। वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन टेडी डे के तौर पर मनाते हैं। आप जिसे पसंद करते हैं, या अपने साथी को टेडी बियर दे सकते हैं। 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जा रहा है। अधिककर लड़कियों को स्टफ्ड खिलौने ज्यादा पसंद होते हैं। तोहफे में उन्हें ये दे सकते हैं।

11 फरवरी को प्रॉमिस डे

Promise day best images 5a7eb76a14211

रिलेशनशिप में या रिश्ते में जाना चाहते हैं तो साथी से वादा करना चाहिए। पार्टनर एक दूसरे से कभी भी और कहीं भी वादे कर सकते हैं लेकिन वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को कपल्स के लिए खास प्रॉमिस डे होता है। इस दिन आप अपने साथी से हमेशा साथ रहने, उन्हें खुश रखने और कई अन्य वादे कर सकते हैं।

12 फरवरी को हग डे

5 special thing to do on hug day 728x409 1

वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। प्यार में जादू की झप्पी, सच में जादू चला सकती है। जिसे पसंद करते हैं उसे गले लगाकर दिल का हाल बताने की कोशिश करें। एक हग शायद आपके दिल की धड़कनों के जरिए प्यार का इजहार कर दें।

13 फरवरी को किस डे

भावनाएं स्पर्श के जरिए बिना शब्दों के जाहिर की जा सकती है। प्यार जताने के लिए शब्दों से इश्क बयां कर पाने के लिए एक चुंबन बेहतर तरीका है। एक किस काफी कुछ कह सकता है। 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है।

valentinedaygifts1 1707147629

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन सप्ताह का आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन इश्क की परीक्षा का आखिरी दिन होता है, और प्यार का परिणाम आता है। प्यार में पास हैं या फेल ये आज ही के दिन पता चलता है, जब आप अपने पार्टनर के साथ खुशी-खुशी प्यार से वैलेंटाइन डे मनाते हैं।