robbery attempt in sonipat

Sonipat में सुनार की दुकान पर फिल्मी अंदाज में लूट का प्रयास, पकड़े जाने पर आरोपी ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, दामाद के लिए लेने आया था चेन

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कच्चे क्वार्टर स्थित एक सुनार की दुकान पर फिल्मी अंदाज में लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। इसके बाद पैसे देने के बहाने बैग से पिस्तौल निकालकर दुकानदार पर तान दी। मौके पर ही पकड़ा जाने पर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। यह पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि सोनीपत के कच्चा क्वार्टर स्थित एक सुनार की दुकान पर एक व्यक्ति सोने की चेन खरीदने के लिए पहुंचा। पहले आरोपी दुकान में सोने की चेन देखने के बहाने दुकान में दाखिल हुआ। इस दौरान आरोपी ने अपने दामाद के लिए सोने की चेन देने की बात कहकर दुकानदार को भारी चेन दिखाने के लिए कहा। आरोपी ने चेन पसंद करने के बाद दुकानदार को बैग से पैसे निकालने के बहाने पिस्तौल निकालकर दुकानदार पर तान दी। इस दौरान दुकान पर मौजूद दो अन्य युवक भी पिस्तौल देखकर घबरा गए। इसके बाद आरोपी ने एक युवक और दुकानदार को थैला थमाते हुए इशारे में उसमे सामान डालने के लिए कहा। वहीं दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए काउंटर से कूदकर आरोपी को मौके पर दबोच लिया।

सुनार

दुकान संचालक अमरजीत का कहना है कि दोपहर के समय एक व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचा। उसने बेटी की शादी में दामाद को सोने की चेन देने की बात कही। जब उन्होंने व्यक्ति को सोने की चेन निकालकर दिखाई तो उसने करीब ढाई तोले की चेन दिखाने के लिए कहा। सोने की चेन का बिल बनवाने के बाद युवक ने ऑनलाइन पेमेंट देने की बात कही। उसने बैग से रुपये निकालने के बहाने पिस्तौल निकाल ली। व्यक्ति के हाथ में पिस्तौल देखकर वह डर गया।

Whatsapp Channel Join

सीसीटीवी

दुकानदान का कहना है कि उन्होंने हिम्मत दिखाकर काउंटर कूदकर व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने अपने बैग से हथोड़ा निकाल लिया और उसके सिर पर वार किया। जब उन्होंने अपना बचाव किया तो हथोड़ा उसके कंधे पर लगा। शोर मचाने पर पास की दुकान पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने आकर व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। फिर व्यक्ति ने अपने बैग से जहरीला पदार्थ निकालकर निगल लिया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

सुनार 3

इस संबंध में जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली नंबर की बाइक पर सवार होकर सुनार की दुकान पर पहुंचा था। बाइक की दोनों नंबर प्लेट को पहले से ही खुर्द-बुर्द किया हुआ था। आरोपी दिल्ली के नरेला का निवासी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

सुनार 2