HARYANA CM MANOHAR LAL KHATTAR

Haryana विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु

चंडीगढ़ पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा बजट सत्र की शुरुआत 20 फरवरी सुबह 11 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होने जा रही है। यह बजट सत्र 28 फरवरी तक चलने वाला है. इसके पश्चात कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। कार्यवाही की पुन: शुरुआत शोक प्रस्ताव से होगी। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी जो 21 फरवरी तक जारी रहने वाली है। 23 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बजट प्रस्तुत करेंगे। 24 और 25 फरवरी को तदर्थ समितियां बजट का विस्तृत अध्ययन करेंगी। इसके बाद 26 और 27 को बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। 28 को समितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार का ध्यान समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, ग्रामीण विकास और पर्यावरण जैसे क्षेत्र का अधिक ख्याल रखा जाएगा। राज्य में इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी जननायक जनता पार्टी गठबंधन को घेरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की ओर से किसानों के विरोध का मुद्दा उठाने की संभावना है क्योंकि हजारों प्रदर्शनकारी किसान अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा के शंभू और खनौरी बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए हाल में कहा था कि कांग्रेस सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

ये तीन बिल किए जाएंगे पेश

Whatsapp Channel Join

बजट सत्र के दौरान भाजपा-जजपा सरकार तीन विधेयक लाएगी। इनमें एक द हरियाणा ऑनरेबल डिस्पोजल ऑफ डेड बॉडी बिल 2024 अहम है। इसमें शव रखकर प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगेगा। दूसरा बिल नगर निकायों में समान सेव नियम बनाने के लिए द हरियाणा म्यूनिसिपल (अमेंडमेंट) बिल 2024 होगा। इसके अलावा तीसरा बिल औद्योगिक विवाद से जुड़ा है, जिसके जरिए 1957 के औद्योगिक विवाद संशोधन और विविध प्रावधान (पंजाब संशोधन) अधिनियम 1957 को निरस्त किया जाएगा।

22 को कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

सूबे का बजट चुनावी साल में पेश हो रहा है इसलिए कांग्रेस भी इसको लेकर काफी गंभीर है। यही कारण है कि कांग्रेस दूसरी बार 22 फरवरी को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। संभावना है कि इस पर सदन में 2 घंटे तक चर्चा हो। इसको लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर दो बार विधायक दल की मीटिंग कर चुके हैं। मीटिंग में कांग्रेस की ओर से तय किया गया है कि सूबे के 12 बड़े मुद्दे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, घोटाले आदि को लेकर सरकार को घेरा जाएगा।

मुख्यमंत्री कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

बएससी की बैठक में हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से 28 फरवरी तक होना तय किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वित्त मंत्री के तौर पर 23 फरवरी को प्रदेश का बजट सदन पटल पर रखेंगे। कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव होने है और हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने है। ऐसे में चुनावी साल होने की वजह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के लोगों को कई बड़ी सौगात दे सकते है।