BJP candidate from Haryana Subhash Barala will be elected to Rajya Sabha

Haryana से BJP प्रत्याशी सुभाष बराला आज Rajya Sabha के लिए होंगे निर्वाचित, Election में निर्विरोध होंगे घोषित, कार्यकाल का Notification 6 सप्ताह बाद होगा जारी

पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष चंद्र बराला को आज राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया जाएगा। इस चुनाव में उन्हें निर्विरोध घोषित किया जा रहा है। यह चुनाव दो चीजों में अहम है पहला यह कि बराला आज चुने जाएंगे, लेकिन उनका कार्यकाल अप्रैल माह से ही शुरू होगा। वहीं दूसरा वर्तमान में इस सीट पर बैठे डीपी वत्स का कार्यकाल 3 अप्रैल तक है, इसलिए बराला के कार्यकाल का नोटिफिकेशन 6 सप्ताह के बाद जारी होगा।

बता दें कि राज्यसभा सीट पर सुभाष बराला के नामांकन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं उपस्थित रहे। विधायी विभाग की ओर से नोटिफिकेशन 3 अप्रैल 2024 को प्रकाशित किया जाएगा। उसी दिन से बराला का 6 वर्षीय कार्यकाल शुरू होगा। बराला को सरकार का समर्थन भी मिला है। उन्होंने 2014 से 2019 तक फतेहाबाद जिले के टोहाना विधानसभा से भाजपा विधायक के रूप में काम किया था। 2019 में वे हार गए, लेकिन नवंबर 2020 में सरकार ने उन्हें हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति का चेयरपर्सन बनाया। बराला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच अच्छे संबंध हैं।

2024 2image 14 17 393492141subhash

2019 के विधानसभा चुनाव के बाद मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन बनाया। यहां तक कि पहले वे हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। बराला के निर्वाचन के लिए लाल ने खुद भी लॉबिंग की है। ओवरऑल इस सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार का चयन हुआ है, जो कि राज्यसभा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बराला का सरकार का समर्थन है और उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें यह मौका मिल रहा है।

Whatsapp Channel Join

GGEEV8jXkAAIgFI