Bollywood actress Deepika Padukone pregnancy

Sep-2024 : Bollywood Actress दीपिका पादुकोण ने दी गर्भावस्था की खुशखबरी, Social Media पर पोस्ट की शेयर, Husband Ranveer Singh को किया टैग

देश पंचकुला बड़ी ख़बर बॉलीवुड हरियाणा

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट सांझा की और लिखा- सितंबर 2024। जिसका मतलब है कि वे और उनके पति रणवीर सिंह सितंबर तक माता-पिता बन जाएंगे। दीपिका ने अपने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया।

बता दें कि इस खुशखबरी के बाद बहुत से सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि वाले पोस्ट में एक संकेतक इमोजी भी डाला। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, आलिया भट्ट, मृणाल ठाकुर और मनीष मल्होत्रा जैसे सेलेब्स ने खुशी और शुभकामनाएं भेजी।

maxresdefault 8

हाल ही में ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड बाफता के दौरान दीपिका प्रेजेंटर के रूप में शानदार लुक में नजर आई थी। वहां उन्होंने अपने पेट को छिपाने के लिए कामदार साड़ी पहनी थी। जिसके बाद एक करीबी ने बताया कि दीपिका गर्भवती हैं।

Whatsapp Channel Join

29 02 2024 ranveer deepika 23663971

मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद

दीपिका ने कुछ समय पहले ही एक साक्षात्कार में बताया था कि वे जल्द ही परिवार की शुरुआत करने की इच्छा रखती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास मां बनने की कोई योजना है, तो दीपिका ने कहा हां बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।

30 06 2023 deepika padukone ranveer singh 23456567

दोनों की रोमांटिक कहानी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रोमांटिक कहानी भी काफी प्रसिद्ध है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर हुई थी। उनकी धीरे-धीरे दोस्ती फिर प्यार में बदल गई और 5 साल के रिश्ते के बाद वो शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने साथ में ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी और ’83’ में भी काम किया है। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी किया है।

1165903 deepika ranveer

आने वाली फिल्में

दीपिका की आगामी फिल्में में ‘सिंघम अगेन’, ‘ब्रह्मास्त्र-2’ और ‘कल्कि 2898’ एडी शामिल हैं। उनकी फिल्म ‘फाइटर’ हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ काम किया है। दीपिका के लिए बॉलीवुड में 1200 करोड़ रुपये का दांव है।

Screenshot 2472

वर्ष 2023 रहा दीपिका के लिए विशेष

दीपिका की फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ी कमाई की। दीपिका को शाहरुख खान का लकी चार्म कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी और ये दोनों ही अभिनेता-अभिनेत्री के बीच कई सफल फिल्में हुई हैं।

39447343