हरियाणा के नारनौल में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जहां पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां सिर में गंभीर चोट होने के कारण रास्ते में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक नांगल चौधरी से बाइक पर वापस अपने गांव की ओर लौट रहा था। राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र की ढाणी का रहने वाला 27 वर्षीय सोमवीर शुक्रवार दोपहर अपने किसी मित्र के यहां किसी समारोह में शामिल होने के लिए नांगल चौधरी क्षेत्र में आया था। समारोह से देर रात को अपने गांव वापस लौटते समय धोलेड़ा के पास अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए साइड मार दी और फरार हो गया। जिसमें सोमवीर की मौत हो गई। मृतक किसी निजी कंपनी में कार्यरत था और विवाहित था। मृतक की एक छोटी बेटी भी है।