1504 Ram devotees left for Ayodhya from Kurukshetra

Ramlala दर्शन के लिए 1504 रामभक्त कुरूक्षेत्र से Ayodhya रवाना, Aastha Train को नायब सैनी ने दिखाई झंडी, जनता का सपना पूरा कर रही Modi-Manohar सरकार

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

रामलला के दर्शन के लिए कुरूक्षेत्र और अंबाला के 1504 श्रद्धालु कुरूक्षेत्र रेलवे स्टेशन से आस्था ट्रेन में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, स्वामी धर्मदेव ने श्रद्धालुओं के लिए चलाई गई। इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन के रवाना होने के बाद नायब सैनी ने अयोध्या के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश-प्रदेश के रामभक्तों का रामलला दर्शन करने का सपना पूरा कर रहे हैं। आस्था स्पेशल ट्रेन मंगलवार को देर सायं साढ़े 8.30 बजे रवाना हुई है। इस मौके पर नायब सैनी के साथ संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, विधायक असीम गोयल, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व विधायक पवन सैनी, कुरूक्षेत्र जिला अध्यक्ष रवि बतान, अंबाला जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, कुरूक्षेत्र जिला महामंत्री जसविन्द्र, बिजेंद्र गोल्डी भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

1504 Ram devotees left for Ayodhya from Kurukshetra - 2

यहां प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी खुशी सांझा की। कुरूक्षेत्र जिले से 1054 और अंबाला जिला से 450 श्रद्धालु इस ट्रेन में सवार हुए। यह यात्रा तीन दिनों की है और सभी श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के बाद 8 मार्च को वापस लौटेंगे।

Whatsapp Channel Join

सनातनियों का 500 साल का इंतजार खत्म

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातनियों के 500 सालों के इंतजार को खत्म किया है। मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बना और रामलला विराजमान हुए। देश का माहौल राममय हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 10 सालों में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा दिया है।

0d765145 8f3e 425f 9fc1 6051ddae3a48

महिलाएं समृद्ध हो बन रही आत्मनिर्भर

नायब सैनी ने कहा कि महिला, किसान, युवा, गरीब हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए मोदी-मनोहर सरकार संकल्पित है। गरीब कल्याण की नीतियों से देश और प्रदेश के गरीब लोगों का जीवन सरल हुआ है। महिला सशक्तिकरण के जरिए देश की महिलाएं समृद्ध हो आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार का संकल्प देश और प्रदेश को विकसित करना है।

1504 Ram devotees left for Ayodhya from Kurukshetra -4

करोड़ों लोग गरीबी की रेखा से उपर उठे

नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार में करोड़ों लोग गरीबी की रेखा से उपर उठे हैं। सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता मोदी को चाहती है, इसलिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 और एनडीए को 400 पार कराने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 10 की 10 लोकसभाओं में कमल खिलेगा और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।