रोहतक में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर बरसे सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ‘मेरा परिवार पहले’ की नीति पर काम किया जा रहा है। जबकी भाजपा में ‘देश पहले व खुद व परिवार बाद में’ की नीति पर काम किया जाता है। देश पहले की नीति पर काम करने वाले लोगों का स्वागत है।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 2019 में रोहतक में जो हुआ था वह अबकी बार 2024 के चुनावों में नहीं होना चाहिए। रोहतक से भी विधानसभा चुनाव में कमल का फूल खिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को रोहतक जिले के करीब 77 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज सोनीपत और रोहतक जिले की कई जगहों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक दौरे में आज सोनीपत स्टैंड पर शहर के मेयर, पूर्व मंत्री और पद्मश्री सेठ किशन दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
उसके बाद मुख्यमंत्री मोहनलाल खट्टर पूर्व मंत्री चौधरी चांदराम की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री दौरे के लिए पुलिस ने शहर में सुरक्षा के भारी प्रबंध किए हैं।
सोनीपत दौरे में मुख्यमंत्री उपमंडल खरखौदा में सांय 03 बजे दादा कुशाल सिंह दहिया और ब्रिगेडियर होशियार सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे।
यूनिवर्सिटी में 135 फीट ऊंचे तिरंगे का करेंगे ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में सांय 04:40 बजे अटल अकादमी, आईडिया लैब और वास्तुकला लैब का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मनोहर लाल यूनिवर्सिटी में 135 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण करेंगे।
इस मौके पर उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा, सांसद रमेश कौशिक, विधायक और प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली मौजूद रहेंगे।