दोस्तों, करणी माता का मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो राजस्थान के बीकानेर में मौजूद हैं। जिसमें देवी करणी माता की मूर्ति स्थापित हैं। यह बीकानेर से 30 किलोमीटर दक्षिण दिशा में देशनोक में स्थित हैं। करणी माता का जन्म चारण क्षत्रिय कुल में हुआ, यह मंदिर चूहों का मंदिर कहलाया जाता हैं।
मंदिर में सफेद चूहे का दर्शन मंगलकारी माना जाता हैं। इस पवित्र मंदिर में लगभग 25 हजार चूहें रहते हैं। मंदिर का निर्माण मूल रूप से 500 वर्ष पहले लगभग 1530 ईस्वी में करणी माता के महाप्रयाण के बाद किया गया था। बता दें कि इस मंदिर का निर्माणण् बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने राजपूत शैली में लगभग 15-20वीं सदी में करवाया था। मंदिर के सामने महाराजा गंगा सिंह ने चांदी के दरवाजे भी बनवाए थे। देवी की छवि अंदरूनी गर्भगृह में निहित हैं। मां करणी मंदिर तक पहुंचने के लिए बीकानेर से बस, जीप व टैक्सियां आसानी से मिल जाती हैं। बीकानेर-जोधपुर रेल मार्ग पर स्थित देशनोक रेलवे स्टेशन के पास है।

वर्ष में दो बार नवरात्रों पर चैत्र व आश्विन माह में इस मंदिर पर विशाल मेला भी लगता हैं। उस समय भारी संख्या में लोग यहां पहुंचकर मनौतियां मनाते हैं। वहीं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए मंदिर के पास धर्मशालाएं भी मौजूद हैं। कहा जाता है कि संवत 1595 की चैत्र शुक्ल नवमी गुरूवार को श्री करणी ज्योर्तिलीन हुई। 1595 की चैत्र शुक्ला 14 से यहां श्री करणी माता की पूजा होती चली आ रही हैं।

सामाजिक समरसता का प्रतीक
कहते है कि करणी माता ने मानव मात्र एवं पशु-पक्षियों के संवर्द्धन के लिए देशनोक में दस हजार बीघा ओरण की स्थापना की थी, जो कि पशुओं की चराई का स्थान हैं। करणी माता ने पूगल के राव शेखा को मुल्तान (वर्तमान में पाकिस्थान में स्थित) के कारागृह से मुक्त करवाकर उसकी पुत्री रंगकंवर का विवाह राव बीका से सम्पन्न करवाया था। करणी माता ने डाकू पेंथड़ व पूजा महला का अंत कर दशरथ मेघवाल को पूज्य बनाया, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं।

करणी माता मंदिर जाने का बेहतर समय
करणी माता मंदिर में जाने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च-अप्रैल या सितंबर-अक्तूबर का माना गया हैं। इस समय के दौरान यहां मेले और त्यौहार पूरे जोर-शोर पर रहते हैं। हालांकि वर्ष में किसी भी समय माता रानी के दर्शन के लिए जा सकते हैं। करणी माता का मंदिर खुलने का समय सुबह 5 से रात के 10 बजे तक का रहता हैं। करणी माता मंदिर के पर्यटक स्थलों में शामिल राजस्थान के बीकानेर में स्थित जूनागढ़ का किला सन 1593 में राजा राय सिंह द्वारा निर्मित करवाया गया था। किले की संरचना में खूबसूरत मंदिर और महल शामिल हैं।




