Heads of 5 cows found in the Western Yamuna Canal

Karnal में पश्चिमी यमुना नहर में मिले 5 गौवंशों के सिर, village में मची हलचल, कुत्ते नोंच रहे थे मास, Police ने जांच की शुरू, संस्कार का दिया आश्वासन

करनाल बड़ी ख़बर हरियाणा

करनाल के गांव रंभा में उस समय हलचल मच गई, जब पश्चिमी यमुना नहर में गांव वालों को पांच गोवंशों के सिर मिले। जिसके कारण सभी चौंक गए हैं। नहर की पटरी से गुजरते समय लोगों ने कुत्तों को गोंवंशों के सिर खाते हुए देखा। घटना की जानकारी पुलिस और बजरंग दल के सदस्यों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी सिरों को जब्त किया और जांच शुरू की।

बता दें कि एक गांव वासी सुरजीत ने बताया कि कुछ दिनों से नहर में पानी कम हो गया है। जिसके कारण कुछ गोंवंश नहर के अंदर दिखाई दिए और वहां कुत्ते उन्हें काट रहे थे। सुरजीत को पांच पशुओं के सिर पाए थे, जिनको नहर में खोजा गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उन्होंने जांच शुरू की। जांच के अनुसार पशुओं के सिर पुराने लग रहे हैं। यह आश्वासन दिया गया है कि जैसे ही नहर का पानी कम होता है, तो ये सिर प्रकट हो जाते हैं। पुलिस ने सभी सिरों को जब्त किया है और विधिवत तरीके से इन्हें दफन करने की तैयारी की है।

पुलिस अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सभी सिरों का गंगा नदी के जल से स्नान करवाने के बाद संस्कार किया जाएगा। वहीं बजरंग दल और गौरक्षकों ने मामले की गहन जांच की मांग की है।

Whatsapp Channel Join