PM Modi inaugurates Dwarka Expressway

PM Modi ने Dwarka Expressway का किया उद्घाटन : India Alliance पर भी साधा निशाना, बोलें मैं और मनोहर लाल पुराने साथी, Rohtak से निकलकर पहुंचते थे Gurugram

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

PM Modi again reached Haryana : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां देश भर में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की 112 बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली से भाजपा के मौजूदा सांसद और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार गुरुग्राम पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक्सप्रेसवे को लेकर हरियाणा सरकार और विशेषकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जो तत्परता रही है, मैं इसके लिए सराहना करूंगा। उनके प्रयास से ही इन्फ्रास्ट्रक्चर का बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है। मैं और मनोहर लाल पुराने साथी हैं। मनोहर लाल के पास एक बाइक रहती थी। वह उसे चलाते थे, मैं पीछे बैठता था। रोहतक से निकलता था और गुरुग्राम में पहुंचता था। उस समय पूरा सफर मोटरसाइकिल पर गुजरता था। आज मुझे खुशी हो रही है कि हम भी साथ हैं और आपका भविष्य भी साथ है।

पीएम 14

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के दो साल के संकट के बीच देश को हम इतनी तेजी से आगे बढ़ा पाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में 230 किलोमीटर से ज्यादा मेट्रो लाइनें शुरू की हैं। इन परियोजनाओं से यातायात आसान होने के साथ दिल्ली एनसीआर की प्रदूषण की समस्या में भी कमी आएगी। विकसित होते भारत में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में कम होती गरीबी आपस में जुड़े हुए हैं। मोदी ने कहा कि ऐसे ही कई प्रयासों के चलते करीब 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ सके हैं। भारत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। इससे उतने ही ज्यादा रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बनेंगे।

Whatsapp Channel Join

मोदी 13 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 दशक में जो गड्‌ढे खोदे थे, आज वह तेजी से भरे जा रहे हैं। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने सभी को इस विकास के लिए बधाई दी। मोदी ने कहा कि मेरा सपना है कि 2047 तक देश विकसित होना चाहिए। हमारा हरियाणा विकसित होना चाहिए। हिंदुस्तान का कोना-कोना विकसित होना चाहिए। विकास के इस उत्सव के लिए आइए मेरे साथ अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट चालू कीजिए। चारों तरफ जिन जिन के पास मोबाइल है, ये विकास का उत्सव है। विकास का संकल्प है। मेहनत करने का संकल्प है। मेरे साथ भारत माता की जय बोलिए।

पीएम 3

वहीं एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुग्राम में भव्य रोड शो भी किया। बता दें कि द्वारका एक्सप्रेवे इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना होने का साथ ही देश का पहला एलिवेटेड एक्सप्रेसवे है। इसके शुरू होने से दिल्ली से गुरुग्राम तक दूरी महज 25 मिनट में पूरी हो सकेगी। इस एक्सप्रेसवे से नेशनल हाईवे-48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात को सुचारू करने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। 8 लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड लगभग 4100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और गुरुग्राम बाईपास से सीधी कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।

द्वारका एकसप्रेस वे 3

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन के बाद कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेसवे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है। इस प्रोजेक्ट पर 9000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। यह आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली एनसीआर के लोगों की जिंदगी में भी गियर शिफ्ट करेगा।