Haryana CM Manohar Lal resigns

Haryana के CM Manohar Lal ने दिया इस्तीफा, अब प्रदेश में होंगे दो Deputy CM, दोपहर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, Bhavya Bishnoi भी हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

बड़ी ख़बर यमुनानगर राजनीति हरियाणा

हरियाणा में करीब साढ़े 4 साल से बरकरार भाजपा-जजपा का गठबंधन आज टूट चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ राजभवन पहुंचकर अपने मंत्रिमंडल के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि दोपहर 1 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बदलने की अटकलों के बीच गृहमंत्री अनिल विज मनोहर लाल के साथ नजर आ रहे हैं। हरियाणा निवास से भी वह मनोहर लाल खट्‌टर के साथ ही उनकी गाड़ी में बैठकर गए। ऐसे में अनिल विज की भूमिका महत्वपूर्ण नजर आ रही है। वहीं माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है।

सीएम 14 1

माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। इसके लिए रणजीत सिंह चौटाला और एक निर्दलीय विधायक का नाम सामने आया है। सूत्रों की मानें तो आदमपुर से भव्य बिश्नोई को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

Whatsapp Channel Join

बैठक 1 1

बता दें कि जननायक जनपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने चंडीगढ़ में सोमवार रात और फिर मंगलवार सुबह 11 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इसमें सभी मंत्री-विधायक और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक शामिल हुए। उधर दुष्यंत चौटाला भी दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।