BJP is looking for a new state president in Haryana

Haryana में नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश, Manohar Lal या Kamal Gupta पर कार्ड खेल सकती है BJP, लोकसभा चुनाव में दो समाज को साधने की तैयारी

पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा के कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अब भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू किया है। इससे यह साफ हो रहा है कि पार्टी अब एक नए प्रदेशाध्यक्ष की ओर बढ़ रही है। नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उनकी जगह पर नए नेता का चयन होगा।

बता दें कि यह अनोखी घटना है कि एक ही व्यक्ति के पास एक ही दल में तीन महत्वपूर्ण पद हैं। नायब सिंह सैनी अभी तक कुरुक्षेत्र से सांसद हैं और उनका कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है। पिछले साल उन्हें भाजपा हरियाणा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री का पद भी सौंपा गया।

नए प्रदेशाध्यक्ष का चयन करते समय पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। भाजपा ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी मनोहर लाल की पसंद का ध्यान रखा था। पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पहले प्रदेशाध्यक्ष थे और उनके बाद सैनी को चुना गया।

Whatsapp Channel Join

BJP is looking for a new state president in Haryana - 2

अपना अगला कार्ड खेल सकती है पार्टी

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर या कमल गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंप कर अपना अगला कार्ड खेल सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा लोक सभा चुनाव के चलते प्रदेश में बनिया और पंजाबी समुदाय को साध सकती हैं। ऐसे में मनोहर लाल खट्टर या कमल गुप्ता को हरियाणा में अगला प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि मंगलवार को भाजपा ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव करके सभी को चौकाने का काम किया है।

सांसद संजय भाटिया का भी उठ रहा नाम

करनाल से सांसद संजय भाटिया का नाम भी नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए उठ रहा है। उनके पंजाबी बैकग्राउंड की वजह से भाजपा को उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाने से योग्य माना जा रहा है। संजय भाटिया की गिनती भी मनोहर लाल के नजदीकी लोगों में होती है।वहीं अन्य विकल्पों में ब्राह्मण या अनुसूचित जाति के नेताओं को भी विचार में लिया जा रहा है। ब्राह्मण नेता अजय गौड़ का नाम भी चर्चा में है।

BJP is looking for a new state president in Haryana - 3

पार्टी को जीताने का देना होगा काम

प्रदेशाध्यक्ष का चयन करते समय लोकसभा चुनावों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। मनोहर लाल को केंद्र से प्रदेश में लोकसभा की सभी दस सीटों पर भाजपा को जीताने का काम देना होगा। जिसके लिए पार्टी को प्रदेशाध्यक्ष की सलाह लेनी होगी। अधिक जानकारी के लिए संघ पृष्ठभूमि के किसी पार्टी नेता को भी चयन किया जा सकता है।