Lok Sabha Elections 2024 Date Live

Lok Sabha Elections की तारीखों का ऐलान : देश में 7 चरण में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे

देश पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 Date Live : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की पत्रकारवार्ता शुरू हो चुकी है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु मौजूद हैं। लोकसभा के साथ 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों पर आज मुहर लगाई जा रही है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है।

लोकसभा चुनाव

बता दें कि लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का आगाज होगा। सातों चरण के मतदान के बाद 4 जून को चुनावी नतीजे आएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस दौरान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होगी। पहले चरण में कुल मिलाकर 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी। इस दौरान देश की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे।

Whatsapp Channel Join

चुनाव आयोग 2 1

वहीं तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी। चौथे चरण के तहत 13 मई को वोटिंग की जाएगी। इस दौरान देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी। इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। छठे चरण के दौरान 25 मई को वोटिंग होगी। इस दिन देश के 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

चुनाव 3

उधर सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। आखिरी चरण के दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी। इस दौरान लोकसभा की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। बता दें कि 26 विधानसभा पर उपचुनाव होना है। इनमें बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, हिमाचल, राजस्थान, तमिलनाडु शामिल है। सभी 26 विधानसभा पर उपचुनाव होगा।

आयोग 4

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कुछ ही देर में तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग हो सकती है। 15 से 18 अप्रैल के बीच पहले फेज के लिए, जबकि आखिरी फेज में 19 मई को वोटिंग हो सकती है। 23 मई को रिजल्ट घोषित करने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। हालांकि 21.50 करोड़ युवा मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं, उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार यह व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40 फीसदी से अधिक की विकलांगता है। उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे, अगर वह मतदान का यह विकल्प चुनते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम और 4 लाख वाहन हैं।

चुनाव आयोग 1 2

राजीव कुमार ने बताया कि पिछले सवा साल के भीतर 11 चुनाव हुए हैं। सभी शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं। कोर्ट केस, कोर्ट की टिप्पणियां कम हुईं। फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका बहुत मजबूत हुआ है। पिछले 2 साल में हमने इसे और मजबूत किया है। हम कहां पहुंचना चाहते हैं, यह भी आपको दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि हर जिले में कंट्रोल रूम है। टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभी अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि हिंसा पर रोक लगए रखें। नॉन बेलेबल वारंट को पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी है। ड्रोन से चेकिंग की जा रही है।

आयोग 2 1

राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान बीते 11 वर्षों में 3400 करोड़ रुपये के कैश मूवमेंट को रोका गया है। कुछ राज्यों में हिंसा ज्यादा है, कुछ में धन-बल ज्यादा है, किसी में भौगोलिक समस्या है। जिस राज्य में जैसी समस्या है, हम उसे उसी तरह से ट्रीट कर रहे हैं। धन का गलत इस्तेमाल नहीं होने देंगे। सभी राज्यों में एजेंसियों के साथ बैठक की गई है। दिल्ली में भी जल्द बैठक की जाएगी। जो मुफ्त घोषणाएं, कैश, शराब जैसी शिकायतें हैं, उन्हें 100 फीसदी रोका जाए।