Thefts on the rise in express trains

Ambala-Delhi रूट पर ट्रेनों में यात्रियों के Bag चोरी का सिलसिला जारी, युवती और महिला का बैग चोरी, Cash से लेकर Mobile तक सब ले गए चोर

पानीपत

Ambala-Delhi रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों के बैग चोरी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी दुरी की ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों का आए दिन बैग चोरी होने का मामला सामने आ रहा है। चोर आए दिन यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। सोमवार को हिमालच से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवती का बैग चोरी हो गया। बैग में युवती का लैपटॉप, कैश और डेबिट कार्ड था।

वहीं कालका से कानपुर जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का बैग चोरी हो गया। जिसमें आभूषण, कैश और मोबाइल थे। हैरानी की बात यह है कि महिला ने बैग को अपने सिर के नीचे रखा था। वहीं दूसरी सीट पर उसका बेटा लेटा हुआ था। इसके बावजूद चोर महिला की आंखों में धूल झोंक कर बैग को चुरा ले गया। जब उसने आसपास देखा तो उसे कहीं बैग नहीं मिला। मामले की शिकायत महिला ने जीआरपी को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बैग चोरी

बता दें कि करीब 8 दिन पहले जयपुर निवासी विकास सिंह का पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन से बैग चोरी हो गया था। वह अपने परिवार के साथ कालका से इटावा तक सफर कर रहा था। बैग में कैश, आभूषण और कपड़े रखे हुए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत डाक द्वारा अंबाला जीआरपी हेडक्वार्टर को भेजी थी। जिसे पानीपत ट्रांसफर कर दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में ही अटकी है।

Whatsapp Channel Join

ट्रेन 11

केस नंबर 1

उत्तर प्रदेश नोएडा के सेक्टर-5 निवासी आंचल ने डाक द्वारा जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह 25 फरवरी को हिमाचल एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रही थी। जब वह पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंची तो यहां उसका सामान चोरी हो गया। जिसमें लैपटॉप, पर्स में रखी 1500 रुपये नगदी और डेबिट कार्ड सहित अन्य सामान था।

बैग चोरी 1

युवती का कहना है कि वह ट्रेन में हिमाचल के ऊना से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जा रही थी। पानीपत तक उसके पास बैग था। यहां पहुंचने पर बैग से थोड़ी देर के लिए नजर हटी तो बैग चोरी हो गया था। आंचल ने पुलिस से उसका लैपटॉप ढूंढने की गुहार लगाई हैं, जिसमें उसका बहुत जरूरी डाटा है। इस संबंध में थाना प्रभारी सूरत पाल सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ट्रेन 12

केस नंबर 2

जीआरपी को दी शिकायत में पूनम सोनकर ने बताया कि वह यूपी के जिला कानपुर के लाटूश रोड निवासी है। गत 26 फरवरी की रात करीब 11:55 बजे वह कालका रेलवे स्टेशन से कानपुर सेंट्रल आने के लिए नेताजी एक्सप्रेस में अपने 20 वर्षीय बेटे उज्ज्वल सोनकर के साथ बैठी थी। उसकी ट्रेन में रिजर्वेशन बोगी संख्या एस-7, सीट संख्या 3 और 4 थी। वह अपनी सीट संख्या 4 पर बैग का तकिया बनाकर उस पर लेट गई थी।

ट्रेन 13

इस दौरान उसे नींद आ गई। इसके बाद सुबह करीब 3-55 बजे जैसे ही वह पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंचे तो अचानक उसकी आंख खुली। इस दौरान उसने देखा कि उसका बैग चोरी हो गया था। उसने अपने बैग को आसपास देखा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। महिला का कहना है कि बैग में 20 हजार की नकदी, एक जोड़ी कान के झुमके, दो अंगूठी, एक नथ, एक टीका और दो मोबाइल थे।