YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav

YouTuber Elvish Yadav की और बढ़ी मुश्किलें : Noida के बाद अब Haryana Police का शिकंजा, यूट्यूबर मैक्सटर्न से मारपीट केस में होगी पूछताछ

देश

YouTuber Elvish Yadav की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव पर नोएडा के बाद अब हरियाणा पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल में बंद एल्विश यादव को अब हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि 2 दिन पहले ही नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को सांपों के जहर की तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गौरतलब है कि गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव को प्रोडक्शन वारंट पर हरियाणा लाने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि उससे यूट्यूबर मैक्सटर्न से मारपीट से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके लिए गाजियाबाद कोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि 7 मार्च को एल्विश यादव ने यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट की थी। वहीं एक दिन पहले ही यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने अपनी सच्चाई कबूल की थी। एल्विश यादव ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही रेव पार्टियों के लिए सांप के जहर की सप्लाई करने की बात को कबूल कर लिया था। उस पर रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था।

एल्विश 3

सेक्टर-53 थाना प्रभारी के अनुसार यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ मारपीट करने के मामले में एल्विश यादव आरोपी है। जिसे 18 मार्च सोमवार को हमले के मामले में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। हालांकि एल्विश को पहले ही नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, इसलिए कोई संचार प्राप्त नहीं हुआ है। गुरुग्राम पुलिस को हमले के मामले से संबंधित आगे की कार्रवाई के लिए एल्विश को प्रोडक्शन वारंट के तहत जल्द ही गुरुग्राम लाने की उम्मीद है। इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Whatsapp Channel Join

एल्विश

बता दें कि सोशल मीडिया पर कहासुनी होने के बाद 7 मार्च की रात एल्विश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। वीडियो में एल्विश यादव मैक्सटर्न को थप्पड़ मारते नजर आया है। साथ ही यूट्यूबर ने एल्विश यादव पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

एल्विश 11 2

इसके बाद गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना में एल्विश यादव सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद एल्विश यादव ने एक्स पर सभी से माफी मांगते हुए वीडियो पोस्ट की थी।

एल्विश 6 2

याचिकाकर्ता पर सिद्धू मूसेवाला और नफे सिंह जैसा हो सकता है हमला

उधर YouTuber Elvish Yadav के खिलाफ दूसरे देश के सांपों का गाने में इस्तेमाल को लेकर अदालत में याचिका दायर करने वाले सौरभ गुप्ता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बिना सुरक्षा के मामले में पैरवी करने में असमर्थता जताई है। इस मामले में 28 मार्च को सुनवाई होनी है। बता दें कि मामले की सुनवाई अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज राणा की अदालत में चल रही है।

एल्विश 3 2

पीएफए पदाधिकारी सौरभ गुप्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार राणा को पत्र लिखकर बताया है कि उनके ऊपर कभी भी जानलेवा हमला हो सकता है। उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकी मिल रही हैं। साथ ही केस वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

एल्विश 5 2

उनका आरोप है कि अदालत में मामले की पैरवी के लिए आने-जाने के दौरान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और इनेलो नेता नफे सिंह जैसा हमला हो सकता है। उन्होंने हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अपनी सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है। अदालत ने इस मामले में पुलिस आयुक्त को मामले की जांच और कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

एल्विश 7 2