Breaking News

Breaking News : हरियाणा के CM Naib Saini का रोहतक दौरा रद्द, कैबिनेट विस्तार के चलते रद्द किया गया दौरा

रोहतक

Breaking News : हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जिला रोहतक का दौरा रद्द कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री का रोहतक दौरा रद्द किया गया है। पंचकूला स्थित राजभवन में मंगलवार शाम को हरियाणा के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिसको लेकर शाम साढ़े 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। हरियाणा राजभवन में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए गवर्नर हाउस द्वारा विधायकों को न्योता भेजा गया है। संभावना जताई जा रही है कि समारोह में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सहित 7 विधायक कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मंथन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी मिल गई है।