Dr. Ankur Gupta

Panipat : गर्मी में बढ़ता तापमान कहीं बिगाड़ न दें सेहत, Health का रखें खास-ख्याल : Dr. Ankur Gupta

पानीपत

समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट : मगंलवार को समालखा के समाज सेवा समिति अस्पताल में सैंकड़ों लोगों की आंखो की जांच करने के बाद Panipat के मशहूर Dr. Ankur Gupta ने बताया कि गर्मी में आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए विटामिन सी, विटामिन ए और मिनरल्स से भरपूर आहार का सेवन करें। जिसके लिए आप हरी सब्जी, सीजनल फल, दूध, दही, पनीर जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

काफी समय तक कम्प्यूटर का इस्तेमाल करने, एसी में रहने या हद से ज्यादा दवा खाने का सीधा असर आंखों पर पड़ता है। डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा कि गर्मी में बढ़ते तापमान का असर सीधा हमारी सेहत पर होता है। गर्मियों में हेल्थ से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, हमें अपनी हेल्थ का ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। बढ़ते तापमान का असर आंखों पर भी होता है।

Dr. Ankur Gupta - 2

खासकर दोपहर के समय, जब हमारी आंखें सीधा सूरज की रोशनी के संपर्क में आती हैं, तो आंखों से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं। सही देख-रेख और कुछ खास टिप्स को फॉलो कर आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को होने से रोका जा सकता है।

Whatsapp Channel Join

अंकुर गुप्ता ने आंखो की देखभाल के बताए कुछ टिप्स

1. स्क्रीन टाइम घटाएं।

2 .जरूरत पड़ने पर प्रोटैक्टिव आई ग्लास पहनें।

3.आंखों की सफाई का ध्यान रखें।

4.​कॉन्टेक्ट लेंस को साफ रखें।

Dr. Ankur Gupta - 3

5.रोजाना एक्सरसाइज करें।

6.नेत्र रोग विशेषज्ञ से नियमित जांच करवाएं।

7.शराब और धूम्रपान कम कर दें।

8.आई स्पेशलिस्ट की सलाह का पालन करें।

Dr. Ankur Gupta - 4