road accident

Road Accident में अधेड़ की मौत, Volvo Bus ने मारी टक्कर, भाई के साथ Company में काम के लिए जा रहा था व्यक्ति

पानीपत

Samalkha से अशोक शर्मा की रिपोर्ट : समालखा कस्बे में सड़क हादसे (Road Accident) में एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को झट्टीपुर के पास वोल्वो बस (Volvo Bus) ने टक्कर मार दी। व्यक्ति एक कंपनी (company) में काम करने के लिए आया था। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू की।

जानकारी अनुसार मृतक के छोटे भाई ने बताया कि मृतक का नाम डिकाडला था और वह तीन भाइयों एवं एक बहन के साथ रहते था। मृतक का नाम प्रताप सिंह था। मृतक और उनके भाई 19 मार्च को काम की तलाश में झट्टीपुर की तरफ रवाना हुए थे। शाम के लगभग 8 बजे जब वे अपने घर जाने के लिए कंपनी से बाहर निकले, तभी वोल्वो बस ने प्रताप सिंह को मार दिया। वोल्वो बस की टक्कर लगने से प्रताप सिंह जमीन पर गिर गया।

Middle-aged man dies in road accident - 2

वहीं बस चालक कुछ देर के लिए रूका और उसके बाद चला गया। वहीं दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से प्रताप सिंह को उठाया गया और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी को ढूंढने का काम शुरू किया है।

Whatsapp Channel Join

Middle-aged man dies in road accident - 3