विडियो कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री ने 77 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

रोहतक

रोहतक को मुख्यमंत्री ने एक बड़ी सौगात दी है। जिले के लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री ने विडियो कांफ्रेंस से जुड़कर 77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्धघाटन किया।

इस दौरान जिले के लघु सचिवालय में राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मेयर मनमोहन गोयल, जिला उपायुक्त अजय कुमार सहित अन्य जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिले की 22 करोड़ से अधिक की धनराशि से पूर्ण हुई 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 54 करोड़ रुपए अधिक धनराशि की 9 विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया।

Whatsapp Channel Join

d6fb88d7 04b2 453b 9b0f 2e08e526a3d7 1

इन 7 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

  • 10 करोड़ 55 लाख रुपए की धनराशि से गांव इस्माइला में नवनिर्मित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का 33 केवी सबस्टेशन
  • 4 करोड़ रुपए से स्थानीय पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में स्थापित नई ESWL मशीन (एक्सट्राकॉर्पोरियल शॉकवेव लिथोट्रिप्सि)
  • 3 करोड़ 18 लाख रुपए की धनराशि से ड्रेन संख्या 8 में गिरने वाली समरगोपालपुर लिंक ड्रेन पर पम्प हाउस
  • 2 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि से नवनिर्मित समरगोपालपुर सब लिंक ड्रेन का RCC का हिस्सा
  • 1 करोड़ 8 लाख रुपए की धनराशि से गांव पॉलंगी, गोरड़ एवं मुंगाण से आसन लिंक ड्रेन तक खेतों से पानी निकासी के लिए डाली गई भूमिगत PVC पाइप लाइन
  • 1 करोड़ 8 लाख रुपए की राशि से दक्षिण बहलबा लिंक ड्रेन की शून्य से 1110 RD तक दांए ओर नवनिर्मित वर्टीकल दीवार
  • 29 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का भवन

इन 9 विकास परियोजनाओं को दिए 54 करोड़

  • 13 करोड़ की लागत से गांव टिटौली में जल निकासी के लिए वाटर पंप हाउस स्टेशन के निर्माण
  • 11 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि से महम ड्रेन के किनारों के सुदृढ़ीकरण
  • 10 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से रोहतक शहर में सीवरेज के सुदृढ़ीकरण तथा पम्पिंग मशीनरी को बदलने व विभिन्न स्थानों पर नई पाइप लाइन डालने का कार्य 6 करोड़ 65 लाख रुपए से अधिक धनराशि से RML ड्रेन तक बाढ़ के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालने की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।