जानिए किस शहर में होटलों में चल रही अवैध पार्टियों पर सीएम फ्लाइंग ने बोला धावा

पंचकुला

होटल में पार्टी को लेकर सीएम फ्लाइंग की टीम ने कल रात शहर के अलग-अलग होटलों पर रेड की। होटलों में छत पर अवैध पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान सीएम फ्लाइंग ने एचएसबीपी, एक्साइज और पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की।

छापेमारी टीम ने बेसमेंट से लेकर छत और गैलरी में हो रहे अवैध कब्जे चैक किए और इसके बाद पार्टी हॉल के स्टोर, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, स्टोर रुम, किचन समेत पार्टी हॉल भी चेक किए। इसके अलावा सभी जगहों की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और छत पर चल रही पार्टी को भी बंद करवाया गया।

इन जगहों पर की गई रेड

Whatsapp Channel Join

सेक्टर-5 स्थित द कोब होटल, बिसात होटल, द एस्केप और ताहिली लांउज बार पर रेड की गई और सभी को नोटिस जारी किया गया।

सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर का क्या है कहना ?

सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को हमें खबर मिली थी कि सेक्टर-5 के होटलों में अवैध पार्टी चल रही है तो हमारी टीम ने तभी वहां मौके पर पहुंचकर सभी जगहों को चैक किया।  हमारी टीम ने बेसमेंट से लेकर छत तक चैकिंग की और सभी को नोटिस जारी कर दिया गय़ा।