बीजेपी विधायक बैठे हैं मोदी की गोद में- धर्मबीर भड़ाना  

फरीदाबाद

मूलभुत सुविधाएं उपल्बध कराने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उन्हें जरुरत की सभी मूलभुत सुविधाएं दी जाए।  जिनमें शुद्ध पीने का पानी,  24 घंटे बिजली, अच्छी सड़के,  गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था और अच्छे अस्पताल शामिल हैं।

विधायकों ने पूरे एनआईटी को बनाया नरक- आप नेता

धर्मबीर भड़ाना ने एनआईटी 86 विधानसभा के बारे में कहा कि भाजपा के विधायक, मोदी की गोद में बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों ने वोट लेने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे अब नजर नही आ रहे।

Whatsapp Channel Join

बीजेपी के विधायक कहते थे पीने के पानी की समस्या नहीं होगी, सीवर के गंदे पानी की निकासी का प्रबंध किया जाएगा, 24 घंटे बिजली दी जाएगी, सभी के लिए अच्छे अस्पताल होंगे और अच्छी सड़को का निर्माण किया जाएगा,  विधायक बनने के बाद किसी को कुछ नजर नहीं आ रहा है। इन विधायकों ने पूरे एनआईटी को नरक बना दिया है।

अधिकारी, कर्मचारी और विधायक करोड़ों रुपये कर गए हजम

धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि एनआईटी 86 वार्ड नंबर-9 उत्तम नगर में एक महिला ने तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी। जिसका कारण समय पर एंबुलेंस न आने का था। इससे ज्यादा हमारे लिए शर्म की क्या बात होगी।  

बीजेपी अधिकारी, कर्मचारी और विधायक स्मार्ट सिटी के नाम पर केंद्र सरकार की तरफ से ढ़ाई करोड़ रुपए खा गए। दूसरी तरफ हंसराज दायमा का कहना है कि भाजपा सरकार ने पूरे फरीदाबाद को नरक बना दिया है। दूसरी तरफ हंसराज दायमा का कहना है कि भाजपा सरकार ने पूरे फरीदाबाद को नरक बना दिया है।