Health : आपने भी अक्सर सुना होगा कि सुबह जल्दी उठा करो। सुबह जल्दी उठने के कई फायदे होते हैं। हालांकि हममें से बहुत ही कम लोग हैं जिन्होंने ये सब बातें मानी हो, लेकिन आजकल सुबह जल्दी उठने के महत्व पर काफी ध्यान दिया जाता है। जल्दी उठना न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आपके काम के लिए भी अच्छा होता है।
सुबह जल्दी उठने से आप खुद को काफी एनरजाइस्ज्ड और प्रॉडक्टिव महसूस कर सकते हैं क्योंकि ये आपकी पूरी बॉडी क्लॉक को सुधार देता है। मगर इसके इतने सारे फायदे जानते हुए भी हम में से बहुत सारे लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। अगर आपकी समस्या भी यही है, तो आइए जानें सुबह जल्दी उठने के कुछ आसान ट्रिक्स।
सबसे पहले है जल्दी सोएं

अपने शरीर को जल्दी सोने के लिए ट्रेन करें। इससे आपको हर सुबह जल्दी उठने में मदद मिल सकती है। इसलिए लोगों को रात में सात से नौ घंटे के बीच सोने का लक्ष्य रखना चाहिए। अगर आप इससे कम सो रहे हैं तो आपको दिन में नींद definietly आ सकती है।
दूसरा है बेड पर फोन न चलाएं

देखिए सोने से लगभग 30 मिनट पहले खुद को फोन और लैपटॉप से अलग कर लें। यह रात की बेहतर नींद में योगदान कर सकता है। क्योंकि एक्सपर्टस कहते हैं स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी आपके शरीर के प्राकृतिक मेलाटोनिन के स्तर को बदल सकती है, जिससे सोना मुश्किल हो जाता है। साथ ही अगर आप फोन देखकर सो रहे हैं, तो आप खुद को सुबह उठकर थका हुआ भी महसूस करेंगे।
साथ ही देर रात स्नैकिंग से भी बचें
दरअसल होता क्या है कि रात को ज्यादा देर तक फोन चलाते रहते हैं और चिप्स खोते रहते हैं लेकिन जान लें कि सोने से पहले स्नैकिंग हानिकारक है। खाना खाकर सीधा सो जाने से आपको नींद नहीं आएगी। शरीर में गैस या एसिडिटि बनने लगेगी। इसके अलावा यह सीधा मोटापे को भी बढ़ावा देता है। इससे भी आपके शरीर पर थकान का प्रभाव होगा। आप खुद को सुबह उठकर फ्रेश महसूस नहीं कर पाएंगे।

साथ ही सोने से पहले अपना फोन रिंगर बंद कर दें या “स्लीप मोड ऑन करें” क्योंकि बार – बार बजते हुए फोन के नोटिफिकेशन्स आपको परेशान कर सकते हैं। साथ ही, फोन या सोशल मीडिया पर आने वाली कुछ सूचनाएं आपको आधी रात में जगा भी सकती हैं।

जिससे आपका स्लीप साइकल खराब हो सकता है। इन सभी टिप्स को तो फॉलो करना ही है साथ ही सुबह अपने उठने के समय से 15 मिनट पहले का अलार्म जरूर लगाएं। इससे आपकी नींद तुरंत खुल जाएगी। एक – दो दिन आपको थोड़ा सुस्त लग सकता है, लेकिन उसके बाद आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जाएगी और फिर आपको आदत पड़ जाएगी। अगर आप इन सभी टिप्स को फॉलो करते हैं तो guaranteed आपका routine बेहतर हो जाएगा।

