raduar road accident

Yamunanagar : सड़क दुर्घटना में 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने मामले में समय से कार्यवाही न करने का पुलिस पर लगाया आरोप

यमुनानगर

हरियाणा के Yamunanagar के रादौर के गांव रादौरी में एक कार ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मृतक के परिजनों ने मंगलवार को रादौर पुलिस पर समय से इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं किये जाने के चलते रोष जताया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास जैसे ही मामले के जानकारी आई उसके बाद शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

2 34
vijay

रादौर के गांव रादौरी के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गांव नगला साधान निवासी एक युवक विजय की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा उसका चचेरा भाई पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को इस मामले में रादौर पुलिस पर समय से कार्यवाही न किये जाने पर भड़के गांव नगला साधान के काफी संख्या के ग्रामीण थाने में पंहुचे और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया।

परिजनों के पुलिस पर आरोप

Whatsapp Channel Join

Screenshot 11

मृतक के परिजन कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई का कल शाम एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद वे थाने में इस मामले में कार्यवाही को लेकर पंहुचे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और अपना ही तर्क देते रहे। कुलदीप ने कहा की वे इस मामले में केस दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग कर रहे है।

पुलिस का कहना शिकायत मिलते ही शुरु की गई कार्रवाही

Screenshot 13

वही इस मामले में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही उनके पास शिकायत आई थी। उसके बाद तुरंत मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई थी, उन्होंने पुलिस पर समय से कार्यवाही न करने के आरोपों पर कहा की शिकायत रात साढ़े बारह बजे उनके पास आई थी, जिसके बाद कार को कब्जे में लेकर इस मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।