AAP demonstrated

ED के पास Kejriwal के खिलाफ नहीं कोई सबूत, Haryana में AAP ने BJP प्रदेश कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, Anurag Dhanda बोलें भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल कर रही भाजपा

रोहतक

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध हरियाणा में भी जारी है। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को हरियाणा के जिला रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने किया।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि आचार संहिता के बावजूद सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया है। उनकी इस हरकत को वह जनता और सड़क के बीच रखकर लड़ाई लड़कर जीतेंगे। अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का न ही किसी एफआईआर में नाम है और न ही उनके खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय रोहतक

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ईडी का इस्तेमाल करके विपक्षी दलों को निशाने पर ले रही है, जबकि भाजपा भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल कर भ्रष्टाचार से क्लीन चिट दे रही है। यही नहीं, जिनके ऊपर ईडी की रेड की जाती है, वह भाजपा को चंदा दे देते हैं। इसी पैसे से भारतीय जनता पार्टी देश में आलीशान कार्यालय बना रही है। उन्होंने कहा कि ईडी को उन भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी करनी चाहिए, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और आज वह भाजपा में शामिल हैं।

Whatsapp Channel Join

आप रोष 2

इस दौरान अनुराग ढांडा ने आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाई जाएगी। जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

भाजपा कार्यालय

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कार्यकर्ताओं को कानून पर पूरा विश्वास है, लेकिन वह सड़क और जनता के बीच केजरीवाल के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल पाक साफ जेल से बाहर आएंगे।

आप रोष