Haryana Politics

Haryana Politics : BJP के साथ गठबंधन टूटने के बाद JJP का फिर बड़ा ऐलान, अब इतनी सीटों पर उतार रही प्रत्याशी

राजनीति

Haryana Politics : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। जजपा द्वारा मंगलवार को घोषणा की गई है कि वह हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि यह फैसला दिल्ली में राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने की। वहीं दिल्ली में हुई पीएसी की बैठक में लोकसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में हरियाणा की लोकसभा सीटों के लिए कुछ नाम भी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। पार्टी की ओर से बताया गया है कि बैठक में कुछ नेताओं ने सुझाव दिया कि हरियाणा के अलावा उन्हें चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ने की संभावना पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही बैठक में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई।

जजपा पीएसी

गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य में छठे चरण में 25 मई को मतदान कराए जाने हैं। जजपा की इस बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के अलावा जजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join

खट्टर दुष्यंत 11 1

बता दें कि हरियाणा में कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री का चेहरा बदला गया और मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को प्रदेश की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही भाजपा और जजपा का गठबंधन खत्म हो गया। इसके बाद जजपा प्रमुख अजय सिंह चौटाला ने दावा किया था उनकी पार्टी ने भाजपा से दो सीटें मांगी थी, लेकिन भाजपा ने इनकार कर दिया था।

दुष्यंत नैना चौटाला 3

इसके बाद होली से पहले जजपा ने प्रदेश की 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन होली के बाद जजपा का इरादा बदल गया और पार्टी ने प्रदेश की सभी 10 सीटों के अलावा चंडीगढ़ सीट पर भी लोकसभा चुनाव लड़ने पर मंथन किया है।