वर्षा रुकने के 72 घण्टों बाद भी चरखी दादरी शहर के कई मुख्य व्यवसायिक माने जाने वाले बाजारों, कालोनियों में जलभराव। पलायन जैसे बने हालात, गम्भीर बीमारियां फ़ैलने की आशंकाएं। बिना बरसात के ही बाढ़ जैसे हालात
जलभराव के कारण व्यापारियों ने किया कड़ी धूप में रोड जाम
बारिश रुकने के 72 घण्टों बाद भी चरखी दादरी शहर के कई मुख्य व्यवसायिक माने जाने वाले बाजारों और कालोनियों में जलभराव है। अभी तक पानी की निकासी नहीं हो पाई है।
जलभराव की समस्या झेल रहे का सब्र अब खत्म हो गया है। मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे परशुराम चौक पर व्यापारियों ने जाम लगा दिया। कड़ी धूप में भी व्यापारी और दुकानदार चार घंटे तक सड़क पर डटे रहे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट और जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने तीन दिन के अंदर पानी निकासी करवाने का आश्वासन दिया और तभी ही व्यापारियों ने जाम खोला। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर पानी की निकासी के लिए विभाग कदम नहीं उठाएगा तो बुधवार को शहर का पूरा बाजार बंद किया जाएगा।
पलायन जैसे बने हालात, गम्भीर बीमारियां फ़ैलने की आशंकाएं
पानी निकासी की समस्या के चलते चरखी दादरी शहर में पलायन जैसे हाल बन रहे हैं। साथ ही बिमारियों का फैलने का डर भी लोगों में फैला हुआ है।

