हरियाणा के Panipat जिले में समालखा कस्बे में एक हादसा हो गया है। बीती देर रात, जीटी रोड पर घटना हुई, जिसमें एक महिला को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई और अचेत हो गई। महिला को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण जीत ने बताया कि वह नानकपुरी कॉलोनी, कैथल का निवासी है। वह अपनी गाड़ी के साथ कैथल से फिरोजाबाद जा रहा था। गाड़ी में उसकी मामी सीमा, पत्नी दलीपचंद, मौसा जीतराम निवासी कैथल भी थे। रात करीब 11 बजे, जब वे नेशनल हाईवे 44, जीटी रोड पर गांव झटीपुर के पास पहुंचे उसकी मामी ने शौच के गाड़ी रुकवाई तो उन्होंने गाड़ी रोकी दी। महिला ने सड़क पार करने की कोशिश की, जिसके दौरान तेज रफ्तार वाली बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर गिर गई और अचेत हो गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की सूचना दी।