body of an unknown woman was found in Gurugram canal - 3

Nuh की गुरूग्राम नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, Post Mortem रिपोर्ट से होगा खुलासा, मर्डर या Suicide

नूंह

हरियाणा के नूंह(Nuh) में गुरुग्राम नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जब पुलिस ने शव की खोज शुरू की, तो यह सूचना जल्द ही इलाके में फैल गई। महिला की शिनाख्त अभी तक पता नहीं चली है।

बता दें कि पुलिस ने शव को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है, जहां पर जांच की जाएगी। महिला के मुंह पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार नूंह से गुरुग्राम कैनाल में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष होगी। उसका रंग सांवला है, गोल चेहरा है और उसकी हाइट करीब 5 फुट 2 इंच है। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर तीन सितारे का टैटू है और अंग्रेजी में ‘MJ’ लिखा हुआ है।

body of an unknown woman was found in Gurugram canal - 2

उसने काले रंग की शर्ट पहनी है और हल्के नीले रंग की जींस पहनी है। पुलिस अभी तक उसकी पहचान नहीं कर पाई है। शव को पहचानने के लिए पुलिस ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रख दिया है। महिला की मौत के पीछे की असली वजह का पता उसकी पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लगेगा।

Whatsapp Channel Join

body of an unknown woman was found in Gurugram canal

अन्य खबरें