Kisan Andolan 2 Live Updates

Kisan Andolan 2 : किसान आंदोलन की फिर बढ़ेगी रफ्तार, Shambhu Border पर रेलवे ट्रैक जाम करने की तैयारी, देशभर में फूंका जाएगा सरकार का पुतला

देश

Kisan Andolan 2 Live Updates : हरियाणा-पंजाब के किसानों ने आंदोलन को फिर तेज करने का मन बना लिया है। पंजाब के बठिंडा निवासी युवा किसान शुभकरण की मौत और नवदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसान अब आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसान आज रविवार 7 अप्रैल को हरियाणा-पंजाब सहित देश भर में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि किसानों ने 9 अप्रैल को शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक को अनिश्चित काल के लिए जाम करने का ऐलान किया है। ऐसे में रेलवे प्रशासन के साथ आमजन की मुश्किलें बढ़ना लाजिमी है। बता दें कि अगर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठते हैं तो दिल्ली-पंजाब रूट पर आवागमन करने वाली ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। किसान अपनी मांगों के साथ अब 5 किसान नेताओं की रिहाई की भी मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर पंजाब-हरियाणा के किसानों ने 13 फरवरी से आंदोलन की शुरुआत की थी।

किसान आंदोलन 1

इसके बाद से किसान अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा जमाए बैठे हैं। इस बीच पुलिस कई किसान नेताओं को गिरफ्तार भी कर चुकी है। किसानों का कहना है कि पुलिस 10 फरवरी के बाद से हरियाणा में सैकड़ों किसानों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 5 किसान नेता अब भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Whatsapp Channel Join

महिला

बता दें कि रविंद्र सिंह और अमरजीत सिंह को 13 फरवरी, अनीश खटकड़ को जींद पुलिस 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अंबाला पुलिस ने 28 मार्च को युवा किसान नेता नवदीप सिंह और गुरकीरत सिंह को गिरफ्तार किया। 3 दिन पुलिस रिमांड के बाद से वह अंबाला सेंट्रल जेल में हैं। किसानों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन किसान नेताओं को जल्द जेलों से बाहर निकाले।