Panipat : श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर(Shri Shirdi Sai Baba Temple) उझा रोड पानीपत के प्रागण में रविवार को पार्क हॉस्पिटल(Park Hospital) सिवाह के सहयोग से एक निशुल्क मैडिकल कैंम्प(medical camp) का आयोजन किया गया। कैंम्प का उद्घाटन मंदिर प्रधान टीटू कालड़ा और कार्यकारी प्रधान सत्यनारायण गुप्ता के कर कमलो से हुआ।
इस अवसर पर मंदिर की समस्त कार्यकारिणी ने पार्क हॉस्पिटल के डायरेक्ट ब्रिगेड डॉ. यशपाल सिंह और पार्क हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टर्स का जोरदार अभिनन्दन सहित आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं मैडिकल कैंप में पार्क हॉस्पिटल से डॉ. तजिंद्र खरबंदा, डॉ. (मेजर) हिमानी दलाल, डॉ. प्रीति, डॉ. गौरव पुनिया, डॉ. पूजा, डॉ. आकाश, डॉ. सचिन अबरोल, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. हिमिंशी राणा, डॉक्टर्स ग्रुप के साथ-साथ पार्क हॉस्पिटल की नर्सिंग व लैब टीम द्वारा 250 मरीजों की जांच की गई। कैम्प में मंदिर के आस-पास की कालोनियों के लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। वहीं मरीजों को निशुल्क दवाईयां वितरित की गई।

पार्क हॉस्पिटल समय-समय पर यह जनसेवा का कार्य पूरे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के जिलों में करता रहता है, ताकि अधिक से अधिक मरीज मैडिकल कैम्प का लाभ उठा सके। हॉस्पिटल के डायरेक्ट डॉ. यशपाल सिंह ने यह आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर कृष्ण लाल छबड़ा, कृष्ण गुलाटी, प्रदीप वधवा, अजय शर्मा, विन्नी कात्याल, रविंद्र शर्मा, रमन टक्कर, सुभाष वर्मा, राहुल अरोड़ा, राजिंद्र भटनागर, संजय कटारिया, गौरव कालड़ा, दीपक, सुरेश सेठी, बाबू राम गर्ग, विजय अरोड़ा, भारत कटारिया आदि समस्त मंदिर कमेटी सदस्य एवं सेवादार मौके पर मौजूद रहे।








