Joker 2 Movie Trailer Release

Joker 2 Movie Trailer Release : देखें लेडी गागा का डार्क साइड, बदलने वाली है इस बार कहानी

बॉलीवुड

Joker 2 Movie Trailer Release : डायरेक्टर टॉड ने जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा अभिनीत जोकर फोली एक ड्यूक्स के ट्रेलर को आझ रिलीज कर दिया है। जिसके जरिए दर्शकों को जोकर 2 की एक झलक देखने को मिली है। जोकर फोली ए ड्यूक्स का दर्शकों को काफी लंबे  समय से बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर उनका इंतजार खत्म हो चुका है। क्योंकि जोकर फोली ए ड्यूक्स का ट्रेलर मेकर्स द्वारा आज सुबह 6 बजे भारत में रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में लेडी गागा के जोकर व हार्ले क्वीन के रुप मे दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर कुल 2.24 मिनट का है।

जोकर 2 के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर जोकर का ऑफिशियल टीजर ट्रेलर रिलीज कर लिखा है, अब यह बिल्कुल भी अकेला नहीं रहा है, जोकर- फोली ड्यूक्स 4 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म को स्ट्रॉन्ग और न्यूडिटी की वजह से R रेटिंग मिली है।

क्या होता है ट्रेलर की शुरुआत में

10 04 2024 joker folie a deux trailer out 23693747

बता दें, ट्रेलर की शुरुआत जैक्विन फीनिक्स के किरदार ऑर्थर फ्लेक (जोकर) से होती है, जो कि जेल में सजा काट रहा होता है, इसके बाद वह हार्ले से मिलता है, जो अपने हाथों से गन का इशारा करने जोकर को सलाम ठोकती है, वह यह भी बताती है कि वह उसका आदर करती है, क्योंकि उसने अपने जीवन में उसके मुकाबले अधिक हासिल किया है।

Whatsapp Channel Join

हार्ले आर्थर को जेल से भागने के लिए भी मना लेती है। इसके बाद वह अपनी दुनिया में अपनी तरह और पसंद की लाइफ जीने में जुट जाते है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जैक्विन फीनिक्स और लेडी गागा के अलावा ब्रेंडन ग्लीसन, कैथरीना कीनर, जैकब लॉफलैंड और हैरी लॉटी हैं. फिल्म जोकर 2 को डायरेक्टर टॉड फिलिप्स ने स्कॉट सिल्वर के साथ लिखा है. फिल्म में हिल्डुर गुअनादोतिर का म्यूजिक है.

अलग अवतार में दिखेंगी लेडी गागा

joker211712731408

टॉड फिलिप्स की फिल्म ‘जोकर: फोली ए ड्यूक्स’ अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। इस फिल्म में लेडी गागा भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। ट्रेलर के शुरुआत में लेडी गागा का किरदार दूर से जोकिन फीनिक्स को देख रही होती है। फिर अगले दृश्य में वे कहती हैं, ‘मैं कोई भी नहीं हूं। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिस पर गर्व महसूस कर सकूं।’

‘जोकर 2’ में दिखेगी गागा और फीनिक्स की केमिस्ट्री

1705272 joker2

फिल्म ‘जोकर: फोली ए ड्यूक्स’  के ट्रेलर के एक दृश्य में लेडी गागा और जोकिन फीनिक्स साथ में डांस करते नजर आते हैं। दोनों के बीच में अद्भुत तालमेल देखने मिल रहा है। ‘जोकर’ के फैंस अब बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

अन्य खबरें