Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 : चंडीगढ़ में Kiran Kher को झटका, BJP ने टिकट काटकर Sanjay Tandon को चुनावी रण में उतारा

पंचकुला

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर को जोर का झटका धीरे से दिया है। पार्टी ने चंडीगढ़ में टिकट को लेकर सांसद किरण खेर के नाम पर कैंची चलाते हुए संजय टंडन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट कटने के बाद किरण खेर की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने संजय टंडन को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं अभिनेत्री किरण खेर ने संजय टंडन के साथ एक फोटो साझा करते हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। किरण खेर ने लिखा है कि संजय टंडन को भाजपा की ओर से चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई। आपके आगामी अभियान के लिए भी शुभकामनाएं। बता दें कि भाजपा ने बुधवार को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व प्रमुख संजय टंडन को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने दो बार सांसद रही किरण खेर का स्थान ले लिया है।

संजय टंडन 2

वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस 4 बार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को संजय टंडन के सामने चुनावी रण में उतार सकती है। बता दें कि इंडिया गठबंधन के दोनों दलों आप और कांग्रेस ने यह लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में डाली है। बता दें कि किरण खेर दो बार चंडीगढ़ की सांसद रह चुकी हैं, लेकिन अब पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। वहीं संजय टंडन स्थानीय नेता हैं और चंडीगढ़ में उनकी अच्छी पकड़ है।

Whatsapp Channel Join

संजय टंडन

संजय टंडन का परिवार काफी समय से भाजपा और आरएसएस से जुड़ा हुआ है। उधर चंडीगढ़ से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद संजय टंडन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि वह अमित शाह के साथ बीते 5 साल से काम कर रहे हैं। इसी के साथ संजय टंडन का दावा है कि भाजपा के 400 पार टारगेट में सबसे पहला योगदान चंडीगढ़ लोकसभा सीट का होगा।

संजय टंडन 1

अन्य ख़बरें