police controlled the farmers

Hisar के नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी के पहुंचने से 20 मिनट पहले Farmers को पुलिस ने किया काबू, Meeting लेने पहुंचे थे रणजीत सिंह चौटाला

लोकसभा चुनाव

Hisar के नारनौंद में भाजपा के प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला(Ranjit Singh Chautala) गुरुवार को नारनौंद भाजपा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग(Meeting) लेने पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने के लिए किसान(farmers) सुबह करीब 11 बजे दादा देवराज धर्मशाला के आगे एकत्रित हो गए। रणजीत चौटाला(Ranjit Singh Chautala) के आने से 20 मिनट पहले ही पुलिस ने किसानों(farmers) को हिरासत में ले लिया और बसों में बैठाकर ले गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

बता दें कि रणजीत चौटाला के आगमन से पहले विभिन्न किसान संगठनों ने अनाज मंडी के पास दादा देवराज धर्मशाला के आगे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके चलते पुलिस ने बसों में सभी किसानों को हिरासत में लिया है। किसानों द्वारा के आगमन को लेकर पहले से ही विरोध को लेकर दी गई चेतावनी को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद था। पुलिस के डीएसपी राज सिंह, नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान सहित मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।

police controlled the farmers -2

डीएसपी राज सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह प्रदर्शन कर रास्ता छोड़कर अपनी समस्या का समाधान शांतिपूर्ण बातचीत के साथ हल करवाने का काम करें। वहीं किसान नेता बलवान लोहान, दशरथ मलिक, गोलू डाटा, ओम सिंह, मास्टर सतबीर सिंह, राजकुमार नंबरदार इत्यादि ने कहा कि भाजपा सरकार पर किसानों को परेशान करने व वादाखिलाफी का आरोप लगाया। किसान भाजपा प्रत्याशी के विरोध पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया और हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर ले गई।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें