Ambala businessman murder case

Ambala businessman murder case : 5 दिन से माता मांग रही थी नरबलि, आरोपी महिला बोलीं मृतक महेश गुप्ता था परिचित, घर बुलाकर चढ़ा दी बलि

अंबाला

Ambala businessman murder case : हरियाणा के अंबाला कैंट में प्रसिद्ध कारोबारी को तांत्रिक क्रिया के लिए ही मौत के घाट उतारा गया है। इस बात का खुलासा पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी महिला प्रीति ने किया है। पुलिस ने प्रीति, उसके पति हेमंत और ननद प्रिया को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस न्यायालय से आरोपियों के 2 दिन का रिमांड मांगेगी।

बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के दौरान प्रीति ने खुलासा किया कि पिछले 4-5 दिन से उसके अंदर माता आ रही थी, जो कि नरबलि मांग रही थी। माता को नरबलि भी किसी बड़े आदमी की लेनी थी। उसने कहा कि महेश गुप्ता उनका परिचित था, इसलिए उन्होंने उसे ही अपने जाल में फंसाया और घर बुला बलि चढ़ा दी। इस अपराध में प्रिया और हेमंत ने भी प्रीति का सहयोग किया। वहीं पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान पड़ाव एसएचओ दिलीप कुमार का कहना है कि तांत्रिक विद्या से जुड़े कुछ सामान की रिकवरी के लिए पुलिस न्यायालय से आरोपियों के 2 दिन का रिमांड मांगेगी।

कारोबारी 1

गौरतलब है कि आरोपी महिला प्रिया ने अंबाला कैंट के हिल रोड निवासी श्रीराम बाजार के 43 वर्षीय कारोबारी महेश गुप्ता को बुधवार को पूजा का सामान देने के बहाने सुंदर नगर स्थित डीआरएम कार्यालय के पास बुलाया था। यहां शाम को परिजनों ने महेश गुप्ता का शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि महेश के पैरों पर निशान मिलने के अलावा कान के पीछे चोट के निशान मिले थे। यहीं नहीं कान भी नीले पड़े हुए थे। पोस्टमॉर्टम के दौरान महेश के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिले थे।

Whatsapp Channel Join

उधर अंबाला कैंट के हिल रोड निवासी रवि गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाईयों के नाम विशाल गुप्ता, महेश गुप्ता व दीपक गुप्ता है। उन सभी भाइयों का अंबाला कैंट में श्रीराम बाजार के नाम से कारोबार हैं। 10 अप्रैल को उसका भाई महेश गुप्ता सुबह 11 बजे बोलकर गया था कि प्रिया मुझे अपने घर बुला रही है। रवि ने बताया कि उसका भाई महेश सुंदर नगर निवासी प्रिया को अपनी छोटी बहन की तरह मानता था। इसी कारण वह प्रिया के घर सामान देने चला गया।

कारोबारी 2

रवि ने बताया कि काफी समय बाद भी जब वापस नहीं लौटा तो उसने अपने भाई के पास कॉल की, लेकिन महेश ने कॉल नहीं उठाया। सभी को चिंता होने लगी। वह अपने भाई विशाल गुप्ता और दोस्त मनजीत सिंह के साथ प्रिया के घर जा रहे थे तो प्रिया के घर के नजदीक ही उसके भाई महेश गुप्ता की एक्टिवा खड़ी मिली। जब उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। महेश के भाई रवि ने बताया कि उन्होंने जोर-जोर से दरवाजे पर धक्का मारना शुरू कर दिया। उसके बाद दरवाजा खुल गया।

उन्होंने देखा कि यहां प्रिया, हेमंत और हेमंत की पत्नी प्रीति ने उसके भाई महेश गुप्ता को जमीन पर गिरा रखा था। हेमंत उसके भाई के गर्दन में चुन्नी डालकर खींच रहा था। प्रिया मेरे भाई के सिर से किसी चीज से चोटें मार रही थी। प्रीति ने उसके भाई के दोनों हाथों से कान पकड़े हुए थे। उसका भाई महेश बुरी तरह से तड़प रहा था। उन्हें देखते ही प्रिया, हेमंत और प्रीति उन्हें देखते ही मौके से भाग गए। उन्होंने कहा कि प्रिया, हेमंत व प्रीति ने उसके भाई को बहाने से घर पर बुला अपनी तांत्रिक क्रिया पूरी करने के लिए उसके भाई महेश का मर्डर कर दिया।