खरखोदा हल्के के गांव रोहट में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित कर उनकी समस्याएं सुनी और साथ ही अधिकारियों को मौके पर ही समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आज सोनीपत में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत से पहले जय दादा भैया परिसर राठधना में माथा टेका और पूजा अर्चना की। प्रदेश उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज खरखौदा हल्के के दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उप-मुख्यमंत्री 7 गांवों में जनसभा को संबोधित करेंगे।
डिप्टी सीएम का आज का प्लान
गांव रोहट में 12:30 बजे , गांव गोपालपुर में दोपहर 02:30 बजे, गांव खाण्डा में दोपहर बाद 03:30 बजे, गांव सिसाना में 04:30 बजे गांव सिलाना में सांय 05:30 बजे और गांव फरमाणा में दादा सोभनाथ मंदिर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
अभय सिंह चौटाला को मिली धमकी को लेकर क्या बोले दुष्यंत
अभय सिंह चौटाला को जान से मारने की धमकी को लेकर उन्होंने कहा है कि हम सभी मॉनिटर कर रहे हैं कि दूसरे विधायक को किस प्रकार से जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 4 विधायकों को धमकी मिली थी। तब उसको लेकर स्पेशल एसटीएफ गठित करके आरोपियों को अलग-अलग प्रदेशों से गिरफ्तार किया गया था। वही कॉल डिटेल और आईपी ऐड्रेस को खंगाल कर यह जानने का प्रयास हो रहा है कि कौन कहां से आई है जल्द मॉनिटर एक्शन करने का काम किया जाएगा।
दीपेंद्र हुड्डा पर किया पलटवार
दीपेंद्र हुड्डा द्वारा जेजेपी के जनाधार खत्म होने को लेकर पलटवार करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज कांग्रेस की ऐसी हालत है। भानुमति का कुनबा है और आपसी मतभेद के कारण ने इनको जनाधार को एनालाइज करना चाहिए। जननायक जनता पार्टी साढ़े चार साल पहले बनी है 17% वोट शेयर पर पहुंची है। और 17% का दोगुना 34 होता है और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के लिए जिसको 34% वोट मिले हैं। उसने सरकार बनाने का काम किया है और जेजेपी पार्टी 40% का टारगेट लेकर चल रही है। कांग्रेसी बयानबाजी करते करते जेजेपी 40% के टारगेट को पूरा कराने में मदद करेंगे।
राम रहीम की जमानत पर बोले डिप्टी सीएम
राम रहीम की जमानत को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कोई भी व्यक्ति सलाखों के पीछे होता है तो जेल नियम के हिसाब से इजाजत लगातार मिलती है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि ओम प्रकाश चौटाला और डॉ अजय सिंह चौटाला पैरोल मिलने पर भी कांग्रेसी कहते थे।
किसी भी व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता है। वही बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजे के लिए केंद्र सरकार द्वारा पहली इंस्टॉलमेंट राशि 217 करोड रुपए की दे दी है। वहीं जिला उपायुक्त को भी पावर दे दी गई है बाढ़ से प्रभावित कोई मकान और पशु है तो उसे तुरंत प्रभाव से रिलीफ़ देने का काम करें।
दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि फसल का पानी निकलने के बाद उसका आकलन करने के बाद स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने का कार्य किया जाएगा।

