हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का प्रयोग करें इसके लिए प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में आज Rohtak प्रशासन की ओर से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया की सभी लोग आने वाली 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
Rohtak प्रशासन के प्रयास हैं की जिला Rohtak में मत प्रतिशत ज्यादा हो इसके लिए उपायुक्त Rohtak और जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्वारा सभी विभागों से तालमेलकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। आज इस साइकिल रैली में उपायुक्त Rohtak एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार Rohtak, जिला पुलिस कप्तान हिमांशु गर्ग, एसडीम आशीष कुमार ने साइकिल रैली का नेतृत्व किया।
छठे चरण में 25 मई को होगा मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार और पुलिस कप्तान हिमांशु गर्ग ने बताया की हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। जिसके लिए सभी बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और यह पुख्ता किया जा रहा है कि किसी भी बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोई कमी ना रहे और मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। पोलिंग बूथ तक जाने में असमर्थ लोगों को इस बार उनके घर से ही मतदान करवाने की प्रक्रिया अपनाई गई है इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा एक फॉर्म दिया गया है जो संबंधित मतदाता को भरकर निर्वाचन विभाग में जमा करना होगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को घर से ही मतदान करने की अनुमति मिल जाएगी।

