Lok Sabha Elections 2024 : देश में लोकसभा चुनावों को लेकर बिगुल बज चुका है। जिनकी शुरुआत 19 अप्रैल को होने जा रही है। शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। बताया जा रहा है कि जिन शहरों में चुनाव के तहत मतदान होगा, वहां सरकारी और निजी दोनों ही कार्यालयों में अवकाश रहेगा। ऐसे में इन शहरों में 19 अप्रैल को बैंकों के अवकाश के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
गौरतलब है कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पहला चरण में मतदान होने जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव, तमिलनाडु के कन्नियाकुमारी जिले में विलवनकोड में उपचुनाव होंगे। साथ ही उत्तराखंड, असम और नागालैंड में भी आम चुनाव होने जा रहे हैं। इसके कारण देहरादून, चेन्नई, ईटानगर, जयपुर, कोहिमा, नागपुर और शिलोंग में अवकाश रहेगा। इन राज्यों के अलावा असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी पहले चरण में आम चुनाव होने जा रहे हैं। हालांकि आरबीआई द्वारा इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि आरबीआई के द्वारा साल की शुरुआत में बैंकों की छुट्टियों का एक कैलेंडर निकाला जाता है। जिसके हिसाब से पूरे साल में बैंकों के अवकाश की जानकारी दी जाती है। जब भी इसमें कोई बदलाव किया जाता है तो केंद्रीय बैंक द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाता है। वहीं देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होने जा रहा है। इसके अलावा 26 अप्रैल को दूसरा, 7 मई को तीसरा, 13 मई को चौथा, 20 मई को 5वां, 25 मई को छठा और 1 जून को 7वां चरण हैं। इसी के हिसाब से बैंक बंद रहेंगे।

