(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की यूनिट की बैठक शुक्रवार को कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान कपिल रावल ने की। बैठक का संचालन यूनिट सह सचिव रविंद्र शर्मा ने किया।
इस दौरान बैठक में लिए गए फैसलों पर जानकारी देते हुए यूनिट प्रधान कपिल रावल ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर दो बार लिखित मांग पत्र यूनिट ने कार्यकारी अभियंता समालखा को दिया गया है। जिस पर यूनिट मौखिक रूप से कार्यकारी अभियंता से कई बार मिल चुकी है, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को उल्टा कार्यकारी अभियंता कार्यालय द्वारा जान बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उनमें से एक भी कार्य अभी तक नहीं किया गया। जिसको लेकर यूनिट समालखा के कर्मचारियों में भारी रोष है।
यूनिट प्रधान कपिल रावल ने कहा कि अगर कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो यूनियन भविष्य में आंदोलन करने पर मजबूर होगी। बैठक में उपप्रधान प्रवीण, अमित, नरेश, नीरज राठी, रॉबिन और प्रधान नरेंद्र रावल ने भी अपने विचार रखें।
इस दौरान यूनिट के सभी पदाधिकारी सहित समालखा, बिहोली, बापौली और छाजपुर सब यूनिट के प्रधान सचिव, राज्य कमेटी के प्रेस प्रवक्ता सोमपाल रावल और राज्य कमेटी सदस्य विनोद कुमार सहित पूर्व राज्य के उप प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व सर्कल सचिव मदन रावल ने भाग लिया।

